
इश्क की आड़, ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शक और लड़की का कत्ल... किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं नीना का मर्डर?
AajTak
विदेशी महिला नीना बरगर का कातिल गुरप्रीत अब तक की पूछताछ में लगातार अपने बयान बदलता रहा है. इसी को देखते हुए गुरप्रीत की साइक्लॉजिकल जांच भी कराई गई है. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक गुरप्रीत में डिसटर्ब बिहेवियर पाया गया है.
Swiss Girl Nina Murder: दिल्ली में स्विस लेडी नीना बरगर के कत्ल की गुत्थी उलझती जा रही है. कातिल गुरप्रीत तो पुलिस के शिकंजे में है. लेकिन अभी तक पूछताछ में कोई ठोस बात निकलकर सामने नहीं आई है. वजह है कातिल का लगातार बयान बदलना. पुलिस गुरप्रीत से सवाल जवाब किए जा रही है और वो हर बार बदल बदल कर जवाब दे रहा है. यानी जब एक ही सवाल उससे कई बार पूछा गया तो हर बार उसने एक ही सवाल का जवाब अलग-अलग दिया. ये सब हालात देखकर पुलिस ने गुरप्रीत की साइक्लॉजिकल जांच भी कराई है. जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एंगल पर भी काम कर रही है.
नहीं हो सका नीना का पोस्टमॉर्टम दिल्ली के गुरप्रीत ने इश्क के नाम पर जिस विदेशी महिला नीना बरगर का मर्डर किया था. उसकी लाश डीडीयू यानी दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मुर्दाघर में पड़ी है. पिछले 6 दिनों से लाश का पोस्टमॉर्टम तक नहीं हो सका. वजह ये है कि स्विटजरलैंड की राजधानी ज्यूरिख से नीना के परिवार का कोई भी सदस्य अब तक दिल्ली नहीं पहुंचा है. हालांकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्विटजरलैंड के फेडरल डिपार्टमेटं ऑफ फॉरेन अफेयर्स यानी (FDFA) को नीना के कत्ल की खबर मिल चुकी है.
स्विस एंबेसी के संपर्क में दिल्ली पुलिस एफडीएफए का कहना है कि फिलहाल नई दिल्ली में मौजूद स्विस एंबेसी दिल्ली पुलिस के संपर्क में है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ज्यूरिख में मौजूद नीना के एक रिश्तेदार ने ये बताया है कि नीना के परिवार ने दिल्ली आने में अपनी मजबूरी जताई है. अब ऐसे में आगे क्या कदम उठाना है दिल्ली पुलिस स्विस दूतावास को भरोसे में लेकर ही ये तय करेगी.
कातिल का डिसटर्ब बिहेवियर इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया है कि नीना बरगर का कातिल गुरप्रीत अब तक की पूछताछ में लगातार अपने बयान बदलता रहा है. इसी को देखते हुए गुरप्रीत की साइक्लॉजिकल जांच भी कराई गई है. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक गुरप्रीत में डिसटर्ब बिहेवियर पाया गया है. इसी वजह से हर बार वो पुलिस के सामने अलग अलग बयान दे रहा है.
नीना ने ठुकरा दिया था गुरप्रीत का प्रपोजल हालांकि पिछले 6 दिनों की तफ्तीश के बाद दिल्ली पुलिस ने नीना के कत्ल से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाश लिए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत की नीना बरगर से पहली मुलाकात 2021 में डेटिंग ऐप पर हुई थी. इसके बाद ज्यूरिख में कई बार नीना से उसकी मुलाकात हुई. गुरप्रीत नीना से शादी करना चाहता था. इस बारे में उसने कम से कम छह से सात बार नीना से बात की. लेकिन नीना ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. नीना का इनकार गुरप्रीत को नागवार गुजरा. इसी के बाद 2023 में ही उसने नीना को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था.
600 रुपये में खरीदी थी जंजीर और ताला इसी साजिश के तहत 11 अक्टूबर को इंडिया घुमाने के बहाने गुरप्रीत ने नीना को दिल्ली बुलाया. दिल्ली आने के बाद अब वो नीना के कत्ल के तरीके के बारे में सोचने लगा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कत्ल से दो दिन पहले 16 अक्टूबर को गुरप्रीत ने जनकपुरी की एक दुकान से 600 रुपये में एक जंजीर और ताला खरीदा. बाद में उसी जंजीर और ताले से नीना के हाथ पांव बांध कर 18 अक्टूबर की रात कार के अंदर ही गला घोंटकर नीना को मार डाला.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





