
इराक से सीरिया में दागे गए अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दनादन रॉकेट, एक दिन पहले ही बाइडेन से मिले थे इराकी PM
AajTak
ये हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब एक दिन पहले ही इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी अमेरिका के दौरे से स्वदेश लौटे हैं. उन्होंने इस दौरे पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी.
वैश्विक उथल-पुथल के बीच दुनिया के कई मोर्चों पर जंग लड़ी जा रही हैं. मिडिल ईस्ट में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है. ऐसे में इराक से सीरिया में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर रॉकेट दागे गए हैं.
ये हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब एक दिन पहले ही इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी अमेरिका के दौरे से स्वदेश लौटे हैं. उन्होंने इस दौरे पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी.
सूत्रों के मुताबिक, सीरिया की सीमा से सटे इराक के शहर जुम्मार में एक छोटे ट्रक पर एक रॉकेट लॉन्चर को तैनात किया गया और उसी से अमेरिकी सैन्यअड्डे को निशाना बनाकर पांच रॉकेट दागे गए. इस दौरान जिस ट्रक पर रॉकेट लॉन्चर रखा हुआ था. उसमें विस्फोट हो गया. कहा जा रहा है कि ट्रक को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें अमेरिकी युद्धविमान के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है.
एक सैन्य अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक की वजह से ट्रक में विस्फोट हुआ. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में इराकी सुरक्षाबल तैनात हैं, जिन्होंने मामले में दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
कहा जा रहा है कि इराक की सीमा से अमेरिकी सैन्यअड्डे पर रॉकेट दागने के बाद हमलावर किसी अन्य वाहन से फरार हो गए थे. ये हमला इराक के आतंकी समूह ने किया. इस समूह का कहना है कि वह सीरिया में अमेरिकी सैन्यबेस पर इसी तरह के हमले करना जारी रखेगा. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के निदेशक रमी अब्देल रहमान ने कहा कि इराक की सीमा से सीरिया में अमेरिकी सैन्यबेस पर कई रॉकेट दागे गए हैं.
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बमबारी की चपेट में आए ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि इसे एयरस्ट्राइक में ही नष्ट किया गया. बता दें कि इससे पहले शनिवार तड़के एक मिलिट्री बेस पर विस्फोट हुआ था, जिसमें एक इराकी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







