
इराक में शादी समारोह के दौरान लगी भीषण आग, 100 लोगों की मौत, 150 घायल
AajTak
इराक में शादी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आग किस वजह से लगी, अबतक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
इराक में एक शादी समारोह के दौरान आग लगने से 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. आग किस वजह से लगी, अभी इसकी जांच चल रही है. यह घटना इराक के उत्तरी इलाके की बताई जा रही है.
इराक के स्वास्थ्य मंत्री ने एएफपी से पुष्टि की है कि निनेवेह राज्य के हमदानिया में एक विवाह हॉल में आग लगने से 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस घटना में 150 लोग घायल भी हुए हैं. हमदानिया इलाका मोसुल शहर के बाहर एक ईसाई बहुल है, जो इराक की राजधानी बगदाद से करीब 335 किलोमीटर दूर है.
एएफपी के मुताबिक, टीवी पर दिखाए गए वीडियो में आग की लपटें तेज उठ रही थीं, आग लगने के बाद लोग घटनास्थल से निकलकर भाग रहे थे. इस घटना के पीडि़त कई लोग ऑक्सीजन की कमी के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे, उनके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने आग लगने की जांच के आदेश दिए हैं. इसके अलावा देश के गृह और स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत प्रदान करने के लिए कहा है.
आतिशबाजी हो सकती है घटना की वजह
निनेवेह के गवर्नर नजीम अल-जुबौरी ने कहा कि कुछ घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि आग से घायल होने वालों और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. आग लगने की वजह के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स से ता चलता है कि आतिशबाजी की वजह से आग लगी. सिविल डिफेंस की ओर से कहा गया कि कम लागत वाले सामान की वजह से आग लगने से हॉल के कुछ हिस्से मिनटों में ही ढह गए.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








