
'इमरान खान पर नहीं हुई थी फायरिंग, घायल होने की बात झूठी', पाकिस्तान के गृह मंत्री का दावा
AajTak
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि इमरान को चार गोलियां नहीं लगी थी. उनके चोटिल होने की कहानी भी झूठी है. इमरान पर हमले की जांच को लेकर भी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने सवाल उठाए हैं. पंजाब प्रांत के गुजरात जिले के डीपीओ ने गृहमंत्री के सवालों का जवाब दिया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद पर हुए हमले के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. लाहौर के शौकत खानम अस्पताल से शुक्रवार को देश को संबोधित करते हुए इमरान ने हमले को लेकर सीधे तौर पर तीन लोगों पर आरोप लगाया. इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ मेजर-जनरल फैसल नासिर ने उनकी हत्या की साजिश रची थी.
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि इमरान को चार गोलियां नहीं लगी थी. उनके चोटिल होने की कहानी भी झूठी है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई के लॉन्ग मार्च पर हुए हमले की पुलिस जांच से पता चला है कि संदिग्ध नवीद नशे का आदी है और घटना के संबंध में उसके बयान 'संदिग्ध' हैं.
पाक के गृह मंत्री ने उठाए जांच पर सवाल
इमरान खान पर हमले की जांच को लेकर भी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी को पीटीआई कार्यकर्ता की मदद से गिरफ्तार किया गया था. उसका बयान गुजरात के थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन इस मामले की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं की गई है. यह किस तरह की जांच है? जो प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही शुरू हो चुकी है.
गुजरात पुलिस ने दिया गृहमंत्री को जवाब
पाक गृहमंत्री के सवाल पर गुजरात जिले के डीपीओ गजनफर शाह ने कहा कि घटना के आसपास की सभी छतों की जांच के बाद हमें कोई गोली नहीं मिली, जिसकी वजह से कहा जा सके कि इसे कहां से दागा गया. इस हमले में कुल 11 गोलियां चलाई गईं, जिनके खाली खोखे नीचे पाए गए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एफआईआर के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









