
इमरान खान पर अफवाहों के बीच जेल प्रशासन का आया बयान, दिया ये अपडेट
AajTak
अदियाला जेल प्रशासन ने इमरान खान को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि वह जेल में ही हैं, पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मिल रही हैं. हेल्थ संबंधित तमाम अटकलों को भी निराधार बताया गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चल रही अफवाहों के बीच नया अपडेट आया है. Geo TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अदियाला जेल प्रशासन ने बुधवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि PTI के संस्थापक को जेल से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है. जेल प्रशासन ने जोर देकर कहा कि वह अभी भी जेल के अंदर हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.
रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा मिल रही है."
जेल अधिकारियों ने उनके हेल्थ के बारे में चल रही अटकलों को निराधार बताते हुए साफ किया कि इमरान खान की देख-भाल की जा रही है.
'फाइव स्टार' जैसी सुविधाएं...
पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को जेल में 'फाइव स्टार' जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से अगस्त 2023 से जेल में हैं.
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "इमरान खान को जेल में वह आराम मिल रहा है, जो उन्हें हिरासत में रहने के दौरान भी नहीं मिला था. उनके लिए आने वाले भोजन का मेनू जांचिए, यह तो एक फाइव स्टार होटल में भी उपलब्ध नहीं होता." आसिफ ने दावा किया कि PTI संस्थापक के पास टेलीविजन तक पहुंच है और वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं. उनके लिए व्यायाम मशीनें भी हैं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








