
इमरान खान ने दिखाई ताकत, कंटेनर-बैरिकेड्स भी नहीं रोक पाए समर्थकों का जोश, जलसे में उमड़ा हुजूम
AajTak
लाहौर में इमरान खान की रैली को रोकने की हर कोशिश की गई. इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने मीनार-ए-पाकिस्तान की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों को कंटेनरों और बैरिकेड्स से बंद कर दिया. लेकिन इसके बावजूद इमरान खान के जलसे में काफी भीड़ उमड़ी.
पाकिस्तान सरकार द्वारा लाहौर शहर के बॉर्डर पर रोक लगाने और कंटेनर रखने के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार देर रात मीनार-ए-पाकिस्तान में एक बड़ी रैली की. इस रैली में भारी भीड़ देखी गई. पाकिस्तान की नवाज सरकार ने इस रैली के कवरेज को भी ब्लैक आउट कर दिया. इन दिनों इमरान खान की जान को खतरा बताया जा रहा है. ऐसे में पूर्व पीएम ने बुलेट प्रूफ शीशे से रैली को संबोधित किया. इस ऐतिहासिक रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उमड़ीं.
इमरान खान की रैली को रोकने की हर कोशिश की गई. इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने मीनार-ए-पाकिस्तान की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों को कंटेनरों और बैरिकेड्स से बंद कर दिया. रैली स्थल पर विशेष रूप से लाहौर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. इन तमाम रुकावटों के बाद भी लोग लंबी दूरी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.
'कंटेनर लगाने से नहीं रुकेंगे लोग'
इस रैली में अपनी पार्टी के 2,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और प्रताड़ित करने के लिए शहबाज सरकार और वहां की सेना पर बरसते हुए, इमरान खान ने कहा, 'एक बात स्पष्ट है, जो भी सत्ता में है, उन्हें आज एक संदेश मिलेगा कि बाधाओं और कंटेनरों के जरिए लोगों के जुनून पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है.'
इमरान ने पाकिस्तान के लिए पेश किया आर्थिक रोडमैप
इस दौरान इमरान खान ने जनता के सामने एक रोडमैप भी पेश किया, जिससे कि पाकिस्तान को आर्थिक दलदल से बाहर निकाला जा सकेगा. साथ ही इमरान खान ने कहा कि मौजूदा सरकार के पास अगर कोई बेहतर एजेंडा है तो वह (इमरान) घर बैठने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, 'जिस तरह से आज पाकिस्तान में शक्तिशाली हलकों का व्यवहार हो रहा है, ऐसा लगता है कि इमरान खान देश की एकमात्र समस्या है.'

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








