
इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत तीन केस दर्ज
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान को दो महीने पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वहां कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान हुई हिंसा में कई केस दर्ज हुए. इसमें इमरान खान को भी आरोपी बनाया गया है.
पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब छह और केसों की जानकारी सामने आई है, जो उनपर दर्ज हुए हैं. इसमें से तीन आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत हैं, जिसे काफी सख्त माना जाता है. 9 मई को रावलपिंडी स्थित आर्मी के जनरल हेडक्वॉर्टर (GHQ) पर भीड़ ने हमला किया था. कहा गया कि हमला करने वाले इमरान खान के समर्थक थे. इसमें भी इमरान पर एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है.
9 मई को इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के लोगों ने पाकिस्तानी सेना के GHQ पर हमला बोला था. बाद में पाकिस्तान सरकार ने घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे 'काला दिन' बताया.
फिलहाल ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन टीम (JIT) इन सभी मामलों की जांच कर रही है. इसमें मिलिट्री से जुड़ी बिल्डिंग्स और मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले शामिल हैं. पता चला है कि 70 साल के इमरान पर तीन केस 9 मई को और बाकी तीन केस 10 मई को दर्ज हुए. ये तीनों ही मामले एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत दर्ज हुए हैं. इमरान खान पर देशभर में करीब 150 केस चल रहे हैं. ये केस उनपर पिछले एक साल में लगे हैं.
हिंसा की उन घटनाओं के बाद से पीटीआई कार्यकर्ता सरकार के निशाने पर थे. ये सभी कार्यकर्ता इमरान खान की गिरफ्तारी से नाखुश थे. भ्रष्टाचार केस में उनको इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पुलिस बुरी तरह कॉलर पकड़कर अरेस्ट करके ले गई थी.
पीटीआई समर्थकों ने 9 मई को क्या किया था?
इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंसा हुई थी. करीब 20 सरकारी और सैन्य इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया था. इमरान के समर्थकों ने लाहौर में कोर कमांडर का घर तक तोड़ दिया था. इसे जिन्ना हाउस भी कहा जाता था. यहां किसी वक्त पर मोहम्मद अली जिन्ना भी रहे थे.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








