
इमरान के भाषणों का TV पर प्रसारित करने से लगाया गया था बैन, कुछ ही देर में वापस हुआ आदेश
AajTak
पाकिस्तान टेलीविजन पर इमरान खान के लाइव भाषण, प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. पाकिस्तान की इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने एक आदेश जारी कर इमरान की कवरेज पर बैन लगाने का ऐलान किया है. कहा गया है कि उनके भाषण को चलाना लॉ & ऑर्डर को बिगाड़ने जैसा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हर रोज नई मुसीबतों का सामना कर रहे हैं. हाल ही में गोलीबारी जैसे बड़ी घटना में घायल होने के बाद इमरान खान के सामने नई समस्या पैदा हुई है. दरअसल, पाकिस्तान टेलीविजन पर इमरान खान के लाइव भाषण, प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि पर पूरी तरह से बैन लगा दिया. हालांकि बाद में पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया.
PEMRA द्वारा आदेश जारी होने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान सरकार ने अनुच्छेद 5 को लागू किया और PEMRA को तुरंत प्रतिबंध हटाने का निर्देश दिया.
पहले पाकिस्तान की इलेक्ट्रोनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने एक आदेश जारी कर इमरान की कवरेज पर बैन लगाने का फैसला लिया था. इसके पीछे कहा गया था कि उनके भाषण को प्रसारित करना लॉ & ऑर्डर को बिगाड़ने जैसा है. PEMRA ने कहा कि इमरान लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं.
इमरान पर हुआ हमला
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हाल ही में फायरिंग हुई थी, उनके पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हुई. पीटीआई के अध्यक्ष इमरान पर गोलीबारी के विरोध में पाकिस्तान के छोटे-बड़े कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन के मामले देखे गए. देश के कई शहरों में इसे लेकर विरोध भी देखा गया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









