
'इनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि...', भारत-कनाडा विवाद में नहीं गली दाल तो भड़का पाकिस्तान
AajTak
भारत पर कनाडा के आरोपों को लेकर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोपों पर भारत की निंदा न करने को लेकर पश्चिमी देशों पर अपनी भड़ास निकाली है. इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से इस मामले पर भड़काऊ प्रतिक्रिया आ चुकी है.
कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों पर पश्चिमी देश भारत की खुलकर आलोचना करने से बच रहे हैं जिसे लेकर पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने कनाडा की धरती पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के लिंक के आरोपों पर कहा कि बहुत से पश्चिमी देशों ने अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों को देखते हुए वास्तविकता से मुंह मोड़ लिया है.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर विदेश संबंध परिषद को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुत्व से प्रेरित मुस्लिम विरोधी कट्टरता बढ़ रही है जो कि अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा और कनाडा में खालिस्तानी आतंकी की हत्या' के बीच लिंक हैं.
पाकिस्तानी पीएम ने कहा, 'हिंदुत्व के इन विचारकों का हौसला अब इतना बढ़ गया है कि वो विदेशों में भी जाकर ऐसे काम कर रहे हैं. सिख नेता की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या उसी प्रवृत्ति को दिखाता है.'
पश्चिमी देशों पर अपनी खीझ निकालते हुए काकर ने कहा, 'अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों को देखते हुए बहुत से पश्चिमी देशों ने इस तथ्य और वास्तविकता को नजरअंदाज करना चुना है.'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसी के साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध कायम हो लेकिन इसके लिए भारत की तरफ से ईमानदार पारस्परिक सहयोग की जरूरत है.
'कनाडा के आरोपों पर कोई हैरानी नहीं हुई है'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








