
इधर हिज्बुल्ला पर इजरायल ने तेज किए हमले, उधर यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन ने बरसाए बम, जंग फिर तेज
AajTak
इधर इजरायल ने लेबनाना में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी हुई है. उधर अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. ईरान समर्थित मिलिशिया समूह ने बीते साल के अंत में लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था. यमन में ये हमले उसी के जवाब में हुए हैं.
अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों से जुड़े ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. ईरान समर्थित मिलिशिया समूह ने बीते साल के अंत में लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था. यूएस और ब्रिटेन का हूती के ठिकानों पर हमला उसी का नतीजा बताया जा रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यमन ने अपने कई क्षेत्रों में विस्फोटों की पुष्टि की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार देर रात एक बयान में आगाह किया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.
इधर इजरायल ने लेबनाना मेंहिज्बुल्ला के ठिकानों पर बमबारी जारी रखी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के हमल में अब तक 140 से अधिक हिज्बुल्ला लड़ाके मारे जा चुके हैं. वहीं, 9 इजरायली सैनिकों की भी जान गई है. यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले को लेकर जो बाइडेन ने कहा, 'ये टारगेटेड अटैक एक स्पष्ट संदेश हैं कि अमेरिका और हमारे सहयोगी राष्ट्र अपने कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे या समुद्री व्यापारिक मार्गों की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की अनुमति किसी को नहीं देंगे'.
यमन के सना, सादा, धमार शहरों और होदेइदा प्रांत में हमले
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमले के बाद शुरुआती संकेत मिले हैं कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने की उनकी क्षमता को झटका लगा है'. एक हूती अधिकारी ने रॉयटर्स से यमन राजधानी सना के साथ-साथ सादा, धमार शहरों और होदेइदा प्रांत में हमले की पुष्टि की और इसे अमेरिका-इजरायल-ब्रिटेन की आक्रामकता करार दिया. एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हूतियों के ठिकानों पर हमले युद्धक विमानों, नौसेना की जहाजों और पनडुब्बी से किए गए.
हूती विद्रोहियों की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना उद्देश्य
अधिकारी ने कहा कि एक दर्जन से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया और हमलों का उद्देश्य हूती विद्रोहियों की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था. हूती ने रेड सी में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने को लेकर कहा था कि उनके हमले गाजा को नियंत्रित करने वाले फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के समर्थन में हैं. बता दें कि गत वर्ष 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास ने अचानक हमला बोल दिया था, जिसमें 1200 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था. इजरायली सैन्य हमले में गाजा में अब तक 23,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









