
इधर मस्क बोले- 'भारत में है दम', उधर वित्त मंत्री ने विपक्ष को दे दी ये बड़ी सलाह
AajTak
Nirmala Sitharaman ने वैश्विक विकास में भारत के बढ़ते योगदान की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की टिप्पणी का हवाला दिया है और कहा कि विपक्ष को भी इस पर ध्यान देना चाहिए.
रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Modi 3.0 का तीसरा और अपने कार्यकाल का लगातार 9वां बजट संसद में पेश किया था. अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने देश की इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के सरकार के लक्ष्य पर जोर दिया और कहा था कि, '2047 तक हम ग्लोबल लीडर बनेंगे.' इससे पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ में दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने बड़ी बात कही थी, जिसका हवाला देते हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री ने विपक्ष को जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों पर ध्यान देने की सलाह दे डाली.
वित्त मंत्री ने ऐसा क्या कहा? Nirmala Sitharaman ने बजट 2026 पर युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्लोबल ग्रोथ में इंडियन इकोनॉमी के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने सबसे बड़े अरबपति Elon Musk के भारत को लेकर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि,'मुझे यकीन है कि आपमें से कई लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं और आपने देखा ही होगा. मैं सिर्फ इस नाम का जिक्र कर रही हूं, इसकी कोई खास वजह भी नहीं है.
एलन मस्क ने ताजा IMF Data को लेकर कहा, 'वाह, क्या यह सच है?' निर्मला सीतारमण ने एलन मस्क द्वारा भारत के Global Economic Growth में योगदान को लेकर की गई इसी टिप्पणी का हवाला दिया. आईएमएफ द्वारा जारी आंकड़ों को देखें तो वैश्विक जीडीपी ग्रोथ में चीन का योगदान 26% है, जबकि भारत का योगदान 17% है, जो मिलकर इसका 43% हिस्सा बनाते हैं. क्या आप में से किसी ने वह ट्वीट देखा? उससे क्या मतलब निकलता है?
Musk ने भारत को लेकर कही बड़ी बात बता दें कि Union Budget 2026 पेश होने से पहले बीते शनिवार को एलन मस्क ने वैश्विक विकास को गति देने वाले देशों पर आईएमएफ के आंकड़े पेश करते हुए कहा था कि 'शक्ति संतुलन बदल रहा है.' उन्होंने अपनी पोस्ट में IMF द्वारा शेयर किया गया जनवरी 2026 के अनुमानों पर आधारित चार्ट भी पोस्ट किया है, जिसमें ग्लोबल नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ में टॉप-10 योगदानकर्ता देशों को आंकड़ों के साथ दर्शाया गया है.
The balance of power is changing https://t.co/mzk1KRHkcg
इस चार्ट के मुताबिक, 2026 में China-India मिलकर ही वैश्विक विकास में 43.6% का योगदान देंगे, इसमें चीन का 26%, तो भारत का योगदान 17% रहेगा, जबकि दूसरी ओर अमेरिका (USA) का महज 9.9% होगा.













