
इधर बातचीत को सऊदी अरब गए जेलेंस्की, पीछे से रूस को यूकेन ने दी बड़ी चुनौती! ड्रोन अटैक से दहलाया मॉस्को
AajTak
रूस पर ये हमले ऐसे समय पर किए गए, जब राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सऊदी अरब पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. सऊदी के क्राउन प्रिंस के बीच यह मुलाकात शांति समझौते के लिए यूक्रेन के अधिकारियों और सऊदी-अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को होने वाली वार्ता से पहले हुई.
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर धड़ाधड़ ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों की वजह से रूस के दो बड़े एयरपोर्ट्स को बंद करना पड़ा. इससे कई रिहायशी इलाकों में नुकसान भी हुआ है.
मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबयानिन ने कहा कि यूक्रेन की ओर से दागे गए 60 ड्रोन को नष्ट किया गया.उन्होंने कहा कि यूक्रेन के ड्रोन को हवा में मार गिराने की वजह से उसका मलबा एक इमारत पर गिरा, जिससे उस इमारत की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि, इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ. मॉस्को मेयर का कहना है कि यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमले को नेस्तनाबूद किया गया.
रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन ने उस पर 300 से ज्यादा ड्रोन हमले किए. हालांकि, उन्हें समय पर ही हवा में ही मार गिराया गया.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सऊदी अरब पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद तीखी बहस के बाद उनके सऊदी दौरे को अहम माना जा रहा है. रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर पीस एग्रीमेंट पर यहां बातचीत होगी.
बता दें कि रूस पर ये हमले ऐसे समय पर किए गए, जब राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सऊदी अरब पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. सऊदी के क्राउन प्रिंस के बीच यह मुलाकात शांति समझौते के लिए यूक्रेन के अधिकारियों और सऊदी-अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को होने वाली वार्ता से पहले हुई.
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ मुलाकात अच्छी रही. वैश्विक मामलों और यूक्रेन को सपोर्ट करने के लिए उनके गंभीर और संयमित रुख के हम शुक्रगुजार हैं. हमने द्विपक्षीय संबंधो से लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने तक कई मुद्दों पर चर्चा की. मैं मानता हूं कि क्राउन प्रिंस के प्रयासों की वजह से वास्तविक शांति आ सकेगी. सऊदी अरब डिप्लोमेसी का अहम प्लेटफॉर्म है और हम इसकी सराहना करते हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






