
इधर ट्रंप कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अचानक गिर पड़ा शख्स... देखें फिर क्या हुआ- VIDEO
AajTak
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक फार्मा अधिकारी अचानक बेहोश हो गए, जिससे कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया. घटना उस समय हुई जब ट्रंप मोटापा घटाने वाली दवाओं की कीमतों में कटौती की नई नीति की घोषणा कर रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस की ओवल ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुक्रवार को एक फार्मा कंपनी के अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया.
यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रंप ने मोटापा घटाने वाली दवाओं की कीमतों में कटौती से जुड़ा ऐतिहासिक समझौता घोषित कर रहे थे. इस समझौते में एली लिली और नोवो नॉर्डिस्क जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. समझौते के तहत लोकप्रिय GLP-1 वज़न घटाने वाली दवाएं - जैसे वेगोवी और ज़ेपबाउंड - अब काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी.
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, बेहोश हुए व्यक्ति की पहचान नोवो नॉर्डिस्क के कार्यकारी अधिकारी गॉर्डन फाइंडले के रूप में हुई है. वे अचानक संतुलन खो बैठे और गिर गए. मौके पर मौजूद डॉ. मेहमेट ओज़, जो अब सेंटर फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज के प्रमुख हैं, तुरंत आगे बढ़े और उन्होंने अधिकारी को गिरने से पहले संभाल लिया, जिससे उन्हें सिर में चोट नहीं लगी.
एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कमरा एकदम शांत हो गया था. सीक्रेट सर्विस और मेडिकल टीम तुरंत हरकत में आ गई. ट्रंप भी चिंतित दिखे.”
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बाद में पुष्टि करते हुए कहा, “'मोस्ट फेवर्ड नेशन' प्रेस इवेंट के दौरान एक प्रतिनिधि बेहोश हो गए थे. व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने तुरंत मदद की और अब वह सुरक्षित हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में फिर शुरू की गई.”
यह भी पढ़ें: चीन ने ऐसा क्या किया? बौखला गए ट्रंप... US इस जरूरी चीज की सप्लाई पर लगाएगा बैन!

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









