
इधर कनाडा को खुफिया इनपुट, उधर PoK का दौरा... भारत को लेकर अमेरिका के डबल गेम की खुली पोल!
AajTak
कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव आने के बाद अमेरिका के डबल गेम की पोल खुलने लगी है. जस्टिन ट्रूडो के कनाडा की संसद में बयान देने के बाद पहले तो अमेरिका यह कहता रहा कि कनाडा को सबूत पेश करने चाहिए, लेकिन अब सामने आ रहा है कि यूएस ने ही कनाडा के साथ इस बारे में कुछ जानकारी शेयर की थी.
खालिस्तानी आतंकी निज्जर के मुद्दे ने कनाडा और भारत के रिश्तों में कड़वाहट घोल दी है. अमेरिका (United States) भी इस मसले पर डबल गेम करने से बाज नहीं आ रहा है. भारत से बेहतर संबंधों के बावजूद यूएस कूटनीतिक चालबाजियां दिखा रहा है. निज्जर पर कनाडा को सबसे पहले इनपुट अमेरिका ने ही Five Eyes (FVEY) ग्रुप के जरिए दिए थे.
इनपुट में क्या था यह तो सामने नहीं आया, लेकिन जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में भारत के खिलाफ बयानबाजी इनपुट मिलने के बाद ही की थी. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया कराई, लेकिन कनाडा ने इसका मतलब कुछ और समझा, जिसके बाद ट्रूडो भारत पर निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया.
अमेरिकी राजदूत ने किया PoK का दौरा
अमेरिका का डबल गेम तब भी देखने को मिला, जब भारत और कनाडा में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में अमेरिका के राजूदत डोनाल्ड ब्लोम (Donald Blome) ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया. ब्लोम पिछले हफ्ते चुपचाप पीओके के गिलगित बाल्टिस्तान गए थे. जानकारी सामने आई और विवाद बढ़ा तो भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) की सफाई आई. उन्होंने तर्क दिया कि G20 सम्मेलन में हमारा एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए कश्मीर भी गया था.
जब फ्रांस के साथ US ने खेला डबल गेम
मित्र मुल्क के साथ 'डबल गेम' करने का अमेरिकी इतिहास काफी पुराना है. इसका ताजा उदाहरण हाल ही में तब भी देखने को मिला था, जब अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने एक त्रिपक्षीय (Trilateral) सिक्योरिटी पार्टनरशिप करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां (nuclear-powered submarines) देने का ऐलान किया था. इस डील के बाद फ्रांस ने अमेरिका पर सख्त नाराजगी जताई थी, क्योंकि अमेरिंका और ब्रिटेन से डील के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ हुई डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








