
इजरायल-हमास के बीच CIA चीफ करवा रहे नई डील, गाजा में 28 दिन के सीजफायर के बदले छोड़े जाएंगे 8 बंधक
AajTak
सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स ने गाजा सीजफायर को लेकर एक नए प्रस्ताव पर चर्चा की है. उन्होंने इजरायल और कतार के समकक्षों के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की. यह प्रस्ताव हमास की ओर से इजरायल के आठ बंधकों को रिहा करना और उसके बदले गाजा में 28 दिों का सीजफायर लागू करना है.
इजरायल और हमास के बीच की जंग सालभर से ज्यादा समय से जारी है. इस जंग में दोनों ओर से जमकर नुकसान हुआ है. संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार आयोग कई बार इस जंग को रोकने की बात कह चुका है. ऐसे कई मौके भी आए जब सीजफायर को लेकर बैठकें की गई. लेकिन बात नहीं बनी. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सीजफायर की दिशा में कामयाबी मिल सकती है.
सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स (Bill Burns) ने गाजा सीजफायर को लेकर एक नए प्रस्ताव पर चर्चा की है. उन्होंने इजरायल और कतार के समकक्षों के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की. यह प्रस्ताव हमास की ओर से इजरायल के आठ बंधकों को रिहा करना और उसके बदले गाजा में 28 दिों का सीजफायर लागू करना है. अगर इस प्रस्ताव पर सहमति बन जाती है तो सीजफायर को लेकर बीते दो महीनों से चल रहा गतिरोध खत्म हो जाएगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही कह चुके हैं कि वह आंशिक सीजफायर डील के लिए ही तैयार होंगे ना कि युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने के लिए. इजरायल अस्थाई तौर पर सीजफायर पर सहमत हुआ है लेकिन हमास इस पर पूरी तरह से संघर्षविराम चाहता है. एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि अगर दोनों पक्ष इसी तरह से अपने रुख पर अड़े रहे तो यह डील नहीं हो सकती.
गाजा में सीजफायर को लेकर इजरायल में प्रदर्शन
बता दें कि कुछ महीने पहले गाजा में सीजफायर की मांग को लेकर इजरायल के शहर यरूशलम में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे. इजरायल की सरकार से बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौते की मांग की है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने गाजा में इजरायली सैन्य अभियान का भी विरोध किया. बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों डर है कि यदि इजरायल गाजा में सैन्य अभियान जारी रखता है तो युद्ध लंबा खिंचेगा. ऐसी स्थिति में ज्यादा बंधक मारे जाएंगे.
इजरायल की सैन्य कार्रवाई और गाजा की घेराबंदी की वजह से लाखों फिलिस्तीनी भूख से मरने की कगार पर पहुंच गए हैं. ऐसे में अमेरिका और यूएई सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां आसमान के जरिए लगतार गाजा में फूड पैकट गिरा रही है. बीते दिनों अमेरिकी विमानों ने खान यूनस और रफाह में फूड पैकेट गिराए गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इजरायल ने इस जंग के दौरान गाजा पट्टी को पूरी दुनिया से अलग-थलग कर दिया है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








