
'इजरायल को मिले आत्मरक्षा का अधिकार, हमास को हथियार देना बंद करे ईरान', अमेरिका ने UN में पेश किया ड्राफ्ट
AajTak
अमेरिका ने इजरायल की आत्मरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र पर दबाव डाला है. इसके साथ ही अमेरिका ने मांग की है कि ईरान, हमास सहित पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले समूहों को हथियार भेजना बंद कर दे.
अमेरिका ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का एक मसौदा पेश किया, जिसमें कहा गया है कि इजरायल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है. इसमें ईरान से मांग की गई है वह "पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले उग्रवादी और आतंकवादी समूहों" को हथियार देना बंद कर दे.
इसमें कहा गया है कि आतंकवादी हमलों का जवाब देते समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए, और गाजा पट्टी में जरूरी सामान की डिलीवरी निर्बाध और निरंतर तरीके से पहुंचती रहे.
मसौदे पर होगी वोटिंग?
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अमेरिका ने मसौदा प्रस्ताव को मतदान के लिए रखने की योजना बनाई है या नहीं. किसी भी प्रस्ताव के पारित होने के लिए इसके पक्ष में कम से कम नौ वोटों की आवश्यकता होती है और रूस, चीन, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा कोई वीटो नहीं करना होता है. अमेरिका का यह कदम बुधवार को ब्राजीलियाई-मसौदे वाले उस मसौदे को वीटो करने के बाद आया है, जिसमें ग़ाज़ा में लाखों ज़रूरतमन्दों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने के लिए मानवीय आधार पर ठहराव की बात कही गई थी.
इसमें गाजा तक सहायता पहुंच की अनुमति देने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनी हमास लड़ाकों के बीच संघर्ष में मानवीय कदम उठाने का आह्वान किया गया था.
ये भी पढ़ें: 'मैं एक जियोनिस्ट हूं', इजरायल-हमास जंग के बीच नेतन्याहू से बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








