
इजरायली हमले में गर्भवती महिला की मौत, कोख में पल रही बच्ची को डॉक्टरों ने बचाया
AajTak
गाजापट्टी के रफाह में बीती रात को किए गए इजरायली हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी. इजरायली बमबारी की चपेट में दो घर आए थे, जिसमें एक ही परिवार के 13 बच्चों की मौत हो गई थी.
इजरायल और हमास के बीच कई महीनों से जारी जंग एक भयावह त्रासदी है. इजरायल के हमलों में गाजापट्टी कब्रिस्तान में तब्दील हो चुकी है. रफाह में बीती रात इजरायली बमबारी में एक गभर्वती फिलिस्तीनी महिला की मौत हो गई. लेकिन आनन-फानन में सी-सेक्शन के जरिए महिला के गर्भ में पल रहे बच्ची को बचा लिया गया.
डॉक्टरों ने इजरायली बमबारी में मारी गई महिला की सी-सेक्शन सर्जरी कर उसे बचा लिया. डॉक्टर मोहम्मद सलामा का कहना है कि जन्म के समय बच्ची का वजन 1.4 किलोग्राम था. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हमले के समय बच्ची की मां सबरीन अल-सकानी 30 हफ्ते की गर्भवती थी. बच्ची को अन्य नवजातों के साथ रफा हॉस्पिटल में इंक्यूबेटर में रखा गया है. उसके शरीर पर टेप लगाकर लिखा गया है कि शहीद सबरी अल-सकानी की बच्ची.
सकानी के एक रिश्तेदार ने बताया कि इजरायली बमबारी में सकानी, उसके पति और बेटी मलाक की भी मौत हो गई है. मलाक चाहती थी कि उसकी होने वाली बहन का नाम रूह रखा जाए. मलाक खुश थी कि उसकी छोटी बहन जल्द इस दुनिया में आने वाली है.
डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को तीन से चार हफ्ते तक अस्पताल में ही रखा जाएगा. इसके बाद उसके बारे में सोचा जाएगा कि बच्ची को किसे सौंपा जाएगा.
बता दें कि रफाह में बीती रात को किए गए हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी. इजरायली बमबारी की चपेट में दो घर आए थे, जिसमें एक ही परिवार के 13 बच्चों की मौत हो गई थी.
मरने वालों का आंकड़ा 33 हजार के पार

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







