
इजरायली स्ट्राइक में ईरान का बड़ा नुकसान, इंटेलिजेंस चीफ, डिप्टी समेत 10 की मौत
AajTak
इजरायल ने शनिवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमास्कस पर मिसाइल अटैक किया था. चार मंजिला इमारत में ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के इंटेलिजेंस चीफ अपने डिप्टी और बाकी सदस्यों के साथ मीटिंग कर रहे थे, जब हमला किया गया. पहले इस हमले में छह लोगों के मारे जाना का दावा था लेकिन अब यह संख्या बढ़कर दस हो गई है.
इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमास्कस में एक बार फिर बड़ा एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले में बताया जा रहा है कि दस लोग मारे गए हैं. ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के इंटेलिजेंस चीफ और उसके डिप्टी के मारे जाने की पुष्टि की गई है. युद्ध पर नजर रखने वाली संस्था ने इससे पहले छह लोगों के मारे जाने की बात बताई थी जो अब बढ़कर दस हो गया है.
बताया जा रहा है कि दमास्कस में ईरानी इंटेलिजेंस चीफ अपने डिप्टी और रिवॉल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्यों के साथ युद्ध पर मीटिंग कर रहे थे, जब इजरायल ने एयर स्ट्राइक कर दिया. वे चार मंजिला इमारत में थे, जहां इजरायल ने मिसाइल हमला किया. ईरानी मीडिया ने इस हमले में पांच लोगों के मारे जाने का दावा किया था और अपने अधिकारियों को "शहीद" बताया था.
इजरायल ने जगह की पहचान कर किया था एयर स्ट्राइक
सीरियाई ह्युमन राइट्स संस्था के अध्यक्ष रामी अब्दुल रहमान ने बताया कि इजरायली हमले में दस लोग मारे गए हैं. साथ ही बताया कि इमारत ध्वस्त होने की वजह से कुछ लोग मलबे में दब गए थे, जिनके शव को बाद में निकाला गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायल ने जिस क्षेत्र में हमला किया है उसे हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है. यहां ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स और हमास के समर्थक कई नेताओं का घर है. इजरायल ने इसकी पहचान कर हवाई हमला किया है.
इजरायल ने दमास्कस में कहां किया स्ट्राइक?
इजरायल ने शनिवार की सुबह दमास्कस के पास माजेह में मिसाइल अटैक किया था. बताया जाता है कि यहां यूनाइटेड नेशन का एक हेडक्वार्टर भी है और कई देशों के एंबेसी और रेस्त्रां भी है. एक न्यूज एजेंसी एसोसिटेड प्रेस ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि चार मंजिला इमारत पर हमले से इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई और कम से कम दस लोग या तो मारे गए हैं या फिर घायल हुए हैं.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










