
इजरायली सेना का बड़ा दावा, हमास चीफ इस्माइल हानिया का पोता हवाई हमले में मारा गया
AajTak
इजरायली सेना आईडीएफ के हमले में अब तक हानिया के कई रिश्तेदार मारे जा चुके हैं. दो हफ्ते पहले ही हानिया की पोती रोआ हम्माम इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी. रोआ हम्माम भी हवाई हमले में ही मारी गई थी. वो गाजा यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी.
इजरायल और हमास में डेढ़ महीने से जारी जंग अब और खतरनाक होती जा रही है. इस बीच इजरायली हमले में हमास के मुखिया इस्माइल हानिया के पोते के मारे जाने की खबर है.
इजरायली मीडिया जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, इजरायल के हवाई हमले में इस्माइल हानिया का पोता जमाल मुहम्मद हानिया मारा गया है.
इजरायली सेना आईडीएफ के हमले में अब तक हानिया के कई रिश्तेदार मारे जा चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हफ्ते पहले ही हानिया की पोती रोआ हम्माम इस्माइल हानिया की मौत हो गई थी. रोआ हम्माम भी हवाई हमले में ही मारी गई थी. वो गाजा यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी.
इसके अलावा ये भी दावा है कि इजरायली हमलों में अब तक हानिया का भतीजा, भाई, और बेटा भी मारा जा चुका है. गाजा पट्टी में उसकी कई संपत्तियां भी इजरायल के हवाई हमलों में तबाह हो चुकी हैं.
हमास का मुखिया है इस्माइल हानिया
29 जनवरी 1962 को गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ हानिया पढ़ाई के दौरान ही हमास से जुड़ गया था. साल 2006 में हानिया फिलिस्तीन का प्रधानमंत्री बना. कई साल पहले वो गाजा पट्टी से भागकर कतर में आ गया था.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










