
इजरायली एयर स्ट्राइक से दहली यमन की राजधानी सना, दो की मौत, हूती विद्रोहियों पर दागी मिसाइलें
AajTak
इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए, जो हूती विद्रोहियों द्वारा हाल ही में इजरायल पर मिसाइल हमले के जवाब में हैं. हूती मीडिया ने बताया कि इन हमलों में बिजली के पावर प्लांट और गैस स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए.
Israel strikes Houthis: इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर एयर स्ट्राइक्स करके ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हवाई हमलों का जवाब दे दिया है. रविवार को सना के ज्यादातर रिहायशी इलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दी. हूती मीडिया कार्यालय ने दावा किया कि इजरायल के द्वारा स्ट्राइक में कई जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें हेज़्याज़ बिजली संयंत्र और एक गैस स्टेशन शामिल है.
इजरायल की सेना ने बयान जारी कर कहा है कि हवाई हमलों में राष्ट्रपति भवन, दो बिजली संयंत्र और एक ईंधन भंडारण स्थल को निशाना बनाया गया है. ये हमला हूती आतंकियों के खिलाफ लिया गया, जो इजरायल के लोगों के खिलाफ बीते सप्ताह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और यूएवी से हमला किया था.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक घायल हुए हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
धमाकों से दहला सना
राजधानी सना के लोगों का कहना है कि पूरे शहर में धमाके की आवाज सुनाई दी गई, जिनमें राष्ट्रपति भवन और एक बंद सैन्य अकादमी के आसपास भी विस्फोट हुए. राजधानी के साबिक चौक के पास धुएं के ग़ुबार उठते भी देखा गया.
राजधानी सना के एक निवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धमाके की आवाज़ बहुत तेज थी, इसे दूर से भी सुना जा सकता था. एक अन्य निवासी ने कहा कि घर हिल गया और खिड़कियां टूट गईं.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








