
इक्वाडोर के नाइट क्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग, आठ लोगों की मौत और तीन घायल
AajTak
इक्वाडोर के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दक्षिण अमेरिकी देश में बढ़ती हिंसा की एक और कड़ी है.
दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में बढ़ते गैंगवॉर के बीच रविवार देर रात एक नाइटक्लब में हुई फायरिंग ने सनसनी मचा दी. गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना तटीय प्रांत गुआयस के ग्रामीण इलाके सांता लुका में हुई, जिसे देश के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में गिना जाता है.
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी. सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवा दी.
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर भारी हथियारों से लैस थे और मोटरसाइकिल व दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे. अभी तक गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना दो दिन पहले हुई एक और बड़ी वारदात के बाद सामने आई है.
दो दिन पहले हुई थी चार लोगों की हत्या
यह घटना उस हमले के दो दिन बाद हुई है, जब बंदूकधारियों ने देश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एल ओरो प्रांत के पास एक नाव पर हमला किया था. उस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लापता हैं.
यह भी पढ़ें: इक्वाडोर पुलिस ने टेलीविजन स्टेशन पर मारा छापा, बंधकों को बचाया, 13 गिरफ्तार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







