
इंस्टा फिल्टर को लेकर चकराईं Mira Rajput, Shahid Kapoor ने दिया मजेदार जवाब, Video
AajTak
वीडियो में मीरा राजपूत, शाहिद पर फिल्टर को लगाने की कोशिश करती हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता. फिर वह फोन को अपनी ओर घुमाती हैं और उनका चेहरा पूरी तरह बदल जाता है. मीरा एक बार फिर फोन को शाहिद के चेहरे की तरफ करती हैं लेकिन कुछ नहीं होता. ऐसे में वह कहती हैं- ये तुम पर काम क्यों नहीं कर रहा? मीरा की इस बात के जवाब में शाहिद कपूर कहते हैं- क्योंकि मेरा चेहरा परफेक्ट है.
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जाता है. अब मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मीरा इंस्टाग्राम का नया फिल्टर ट्राई कर रही हैं. हालांकि ये फिल्टर शाहिद कपूर पर काम नहीं कर रहा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












