
इंस्टाग्राम फ्रेंड ने भेजा महंगा तोहफा, फिर कस्टम अफसर की आई कॉल... महिला संग ऐसे हुई 49 लाख की ठगी
AajTak
सोशल मीडिया पर मिले दोस्ती के तोहफे ने एक महिला की जिंदगी में ऐसा जहर घोल दिया, जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी. नवी मुंबई की 46 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती करना इतना भारी पड़ गया कि उसने अपना सब कुछ गंवा दिया. महिला से वादा किया गया था कि यूनाइटेड किंगडम से उसे एक महंगा तोहफा भेजा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर मिले दोस्ती के तोहफे ने एक महिला की जिंदगी में ऐसा जहर घोल दिया, जिसकी उसने कल्पना तक नहीं की थी. नवी मुंबई की 46 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती करना इतना भारी पड़ गया कि उसने अपना सब कुछ गंवा दिया. महिला से वादा किया गया था कि यूनाइटेड किंगडम से उसे एक महंगा तोहफा भेजा जा रहा है. लेकिन जब तक उसे सच्चाई समझ में आती, तब तक वह 49.59 लाख रुपए गंवा चुकी थी.
इस मामले में महाराष्ट्र के नवी मुंबई के रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके अनुसार ये ठगी जून और अगस्त 2024 के बीच हुई. हालांकि मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने बीते शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश में जुटी है. इस ठगी की शुरुआत एक साधारण इंस्टाग्राम फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई. आरोपी ने महिला से यूनाइटेड किंगडम निवासी होने का दावा किया था.
उनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और कुछ ही दिनों में दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ गई. इसी दौरान उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह उसके लिए एक बेहद महंगा उपहार पार्सल में भेज रहा है. कुछ दिन बाद महिला को एक कॉल आई. फोन करने वाली एक महिला थी, जिसने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी बताया. उसने कहा कि यूके से आया पार्सल उनके पास है. उसे लेने के लिए सीमा शुल्क और पार्सल हैंडलिंग फीस का भुगतान करना होगा.
पीड़िता ने भरोसे में आकर धीरे-धीरे 49.59 लाख रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. रकम कई किस्तों में दी गई. पीड़िता को बार-बार यकीन दिलाया गया कि रकम चुकाने के बाद उसका पार्सल उसे सौंप दिया जाएगा. लेकिन जैसे ही रकम की मांग बढ़ने लगी और पार्सल अब तक नहीं पहुंचा, महिला को शक हुआ. जब उसने कथित कस्टम अधिकारी और इंस्टाग्राम फ्रेंड से संपर्क करने की कोशिश की तो दोनों ने संपर्क तोड़ दिया.
इसके बाद महिला को यकीन हो गया कि वह बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है. उसने रबाले थाने पहुंचकर पूरा मामला पुलिस को बताया. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 418(4) (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों आरोपियों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया के जरिए अपने शिकार को जाल में फंसाया. उनके असली नाम और पते अब तक नहीं मिले हैं.
ये मामला अब साइबर सेल को सौंप दिया गया है, जो डिजिटल ट्रेल और बैंक लेन-देन के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने आम जनता को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से मिली दोस्ती और खासकर महंगे तोहफों के लालच में आकर कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें. नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि पहचान सत्यापित करें और बिना पुष्टि के किसी को भी पैसे ट्रांसफर करने से बचें.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







