
इंदिरा गांधी पर मचे बवाल को लेकर कनाडा पर भड़के जयशंकर, रिश्तों को लेकर कह दी बड़ी बात!
AajTak
कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की एक झांकी दिखाई गई, जिसे लेकर अब भारत में विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है और विदेश मंत्री जयशंकर से मांग की है कि वो इस मुद्दे को कनाडाई अधिकारियों के समक्ष उठाएं. अब एस जयशंकर ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कनाडा में खालिस्तान समर्थक परेड में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़ी झांकी को दिखाने जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कनाडा में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो एक बड़ा मुद्दा है. जयशंकर ने कहा कि यह भारत और कनाडा के रिश्तों के लिए ठीक नहीं है.
विदेश मंत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस घटना में एक बड़ा मुद्दा शामिल है...स्पष्ट रूप से कहूं तो, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वोट बैंक की राजनीति की जरूरत के अलावा ऐसा कोई क्यों करेगा...अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वालों को जगह दी जा रही है जो कि एक बड़ा मुद्दा है. मुझे लगता है कि यह रिश्तों (भारत-कनाडा के संबंध) के लिए अच्छा नहीं है, कनाडा के लिए अच्छा नहीं है.'
जयशंकर ने कहा कि कनाडा में अलगाववादियों द्वारा इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं जो कि दोनों देशों के रिश्तों के लिए सही नहीं है.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला कनाडा के ब्रैम्पटन शहर का है जहां 4 जून को खालिस्तान समर्थकों ने एक परेड निकाली थी. परेड की एक झांकी में इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाया गया. झांकी में इंदिरा गांधी को खून से सनी सफेद साड़ी में हाथ ऊपर किए दर्शाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल झांकी के वीडियो में पगड़ी पहने आदमियों को इंदिरा गांधी पर बंदूक ताने भी देखा जा सकता है. यह परेड 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी से पहले निकाली गई थी.
झांकी को लेकर विवाद बढ़ता देख भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि वो इस घटना की निंदा करते हैं.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








