
इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता
AajTak
इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूविज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसका असर तटीय क्षेत्रों में हल्का महसूस किया गया. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
बुधवार तड़के इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. इस जोरदार भूकंप के बारे में देश की भूविज्ञान एजेंसी (मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी) ने दी है. एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर बुधवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है.
एजेंसी ने बताया कि इस भूकंप का सेंटर सुलावेसी द्वीप के तट से समुद्र में स्थित था और इसकी गहराई अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का असर तटीय क्षेत्रों में हल्का महसूस किया गया, लेकिन किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. भूविज्ञान एजेंसी ने स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है.
इंडोनेशिया ('रिंग ऑफ फायर' नामक भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के क्षेत्र में स्थित है) अक्सर भूकंपों से प्रभावित होता है. सितंबर 2018 में सुलावेसी में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी. इस पृष्ठभूमि में भूकंप से राहत की बात ये है कि सुनामी का खतरा टल गया है.
एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि वे भूकंप के केंद्र और इसके प्रभाव की निगरानी जारी रखेंगे. स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. अभी तक किसी हताहत या संपत्ति को हुए नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








