
इंडिया गठबंधन में 'बिखराव', 2024 की राह हुई कितनी मुश्किल? देखें दंगल
AajTak
2024 लोकसभा चुनाव में मोदी और बीजेपी के विजयरथ को रोकने के लिए बना इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बंगाल में ममता बनर्जी और कांग्रेस में जमकर वार-पलटवार हो रहा है तो सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के फैसले से कांग्रेस नाखुश है. बिहार में इंडिया गठबंधन का बंटाधार पहले ही हो चुका है. देखें दंगल.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











