
इंडियन नेवी के सामने समुद्री लुटेरों ने किया आत्म समर्पण, 'ईरानी जहाज' समेत 23 पाकिस्तानियों को बचाया
AajTak
भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी के पास समुद्री लुटेरों को उनके हमले का जवाब दिया और घंटों की कड़ी कार्रवाई के बाद, 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को भारतीय नौसेना ने बचा लिया है. वहीं, ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'एआई कंबर 786' पर सवार समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.
भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों पर एक बार फिर विजय पाते हुए उनके चंगुल से एक ईरानी जहाज को छुड़ाया है. यह मछली पकड़ने वाला ईरानी जहाज था, जिसके साथ इंडियन नेवी ने 23 पाकिस्तानी चालक दल को भी सुरक्षित बचा लिया. तकरीबन 12 घंटे से भी अधिक चले ऑपरेशन को लेकर नौसेना ने अपने बयान में कहा कि, हमारी विशेषज्ञ टीम उस क्षेत्र की जांच करेगी, जिससे वह क्षेत्र दोबारा मछली पालन सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो जाए. जहाज को डाकुओं ने गुरुवार को ही पकड़ लिया था, जिसके बाद से नौसेना ने उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया था.
शुक्रवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी के पास समुद्री लुटेरों को उनके हमले का जवाब दिया और घंटों की कड़ी कार्रवाई के बाद, 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को भारतीय नौसेना ने बचा लिया है. वहीं, ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'एआई कंबर 786' पर सवार समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. नौसेना को 28 मार्च की शाम को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कंबर 786' पर समुद्री डाकुओं के इस हमले की जानकारी मिली थी.
ऐसी जानकारी मिलते ही, नौसेना ने समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो जहाजों को ईरानी जहाज के बचाव के लिए जवाब दिया. नौसेना ने अपना बयान में कहा कि, घटना के समय, सोकोट्रा से लगभग 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में थी और बताया गया था कि नौ सशस्त्र समुद्री डाकू उसमें सवार थे. अपहृत एफवी को 29 मार्च को रोक लिया गया है. बता दें कि, सोकोट्रा द्वीपसमूह अदन की खाड़ी के पास उत्तर पश्चिम हिंद महासागर में है. हाल के महीनों में अदन की खाड़ी के पास व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के कारण भारतीय नौसेना ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है.
5 जनवरी को, भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण किए जाने के बाद लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज एमवी लीला नोरफोक को सोमालिया तट से बचाया था. 23 मार्च को, नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिर सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








