
इंटरनेट बैन, धारा-144, पुलिस मार्च... रामनवमी पर हावड़ा, नालंदा, सासाराम में माहौल बिगाड़ने की हुई साजिश, जानें ताजा हालात
AajTak
देश भर में रामनवमी की शोभायात्रा निकालने के दौरान कई राज्यों में हिंसा भड़काने की साजिश हुई थी. महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल, बिहार और हरियाणा में हालात ज्यादा तनाव पूर्ण देखने को मिले. पुलिस का दावा है कि हर जगह हालात शांतिपूर्ण हो गए हैं लेकिन एहतियात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. कई इलाकों में धारा-144 लागू की गई है. पुलिस मार्च कर रही है.
देशभर में 30 मार्च को रामनवमी पर तनावपूर्ण हालात देखने को मिले. महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तेलंगाना में करीब 12 जगह हिंसा फैलाई गई. हालांकि में इनमें सबसे ज्यादा बुरे हालात संभाजीनगर, वडोदरा, हावड़ा, सोनीपत, सासाराम और बिहार रशरीफ में देखने को मिले. कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है तो कहीं धारा-144 लागू कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है. आइए जानते हैं कहां कैसे भड़की हिंसा और अभी वहां क्या हैं हालात.
संभाजीनगर: धर्मगुरुओं ने शांत कराया माहौल
महाराष्ट्र के संभाजीनगर के किराडपुरा में 30 मार्च को जबरदस्त हिंसा हुई थी. यहां राम मंदिर के बाहर रात करीब 12:30 बजे दो युवकों में बहस हो गई थी. दोनों में विवाद इतना बढ़ा गया कि वहां दो समुदायों के लोग जुटने लगे. इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई. कई गाड़ियां फूंक दी गई हैं. पुलिस को वाहन भी जला दिए गए. बमबाजी भी हुई. भारी पुलिसबल ने लोगों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं. बाद में माहौल शांत कराने के लिए धर्मगुरुओं को बुलाया गया. फिलहाल अब इलाके में शांति है.
सासाराम: कई इलाकों में धारा-144 लागू
सासाराम के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनोज कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शाह जलाल पीर, सोना पट्टी, कादिर गंज और नवरत्न पीर जैसे इलाकों में आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की थी, जिसमें दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं. इसके बाद कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है. सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं. पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है. पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात है. पुलिस इलाके में मार्च कर रही है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







