
इंटरनेट पर छाया शनाया कपूर का जलवा, वायरल हुआ नया डांस वीडियो
AajTak
दूसरे वीडियोज से अलग इस वीडियो में शनाया ने फ्लोर पर लेटकर अपने डांस का जलवा बिखेरा है. साथ ही शनाया का फेसियल एक्सप्रेशन भी लाजवाब है. वीडियो को अब तक लगभग 3 लाख लोगों ने देखा है.
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बड़े पर्दे का हिस्सा बनने वाली हैं. शनाया, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री का ऐलान कर चुकी हैं. लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही शनाया फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं. उनकी ग्लैमरस फोटोज और उनका शानदार डांसिंग टैलेंट, शनाया को बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शोहरत दिलाने में मददगार साबित हो रहा है. अब शनाया का नया बेली डांस वीडियो एक बार फिर काफी चर्चा में है. शनाया ने अपनी दोस्त संजना के साथ ये नया बेली डांस किया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'फ्लोर वर्क सीखने में हमेशा एक चैलेंज रहा है. मुझे इसके लिए जोर देने का शुक्रिया @sanjanamuthreja'. दूसरे वीडियोज से अलग इस वीडियो में शनाया ने फ्लोर पर लेटकर अपने डांस का जलवा बिखेरा है. साथ ही शनाया का फेसियल एक्सप्रेशन भी लाजवाब है. वीडियो को अब तक लगभग 3 लाख लोगों ने देखा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












