
इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ रेप, आरोपी की खोज के लिए UK पुलिस ने की ये अपील
AajTak
UK के वॉल्सॉल में 20 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ नस्लीय भेदभाव वाला रेप हुआ. पुलिस ने संदिग्ध की तलाश के लिए CCTV फुटेज जारी किया है. घटना से स्थानीय समुदाय में डर बढ़ा है. पुलिस जांच तेज है और लोगों से संदिग्ध के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है.
UK पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 साल की महिला के 'नस्लीय भेदभाव वाले' रेप के बाद संदिग्ध को ढूंढने के लिए अर्जेंट अपील जारी की है. माना जा रहा है कि यह महिला भारतीय मूल की है.
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके में सड़क पर परेशान हालत में एक महिला के बारे में चिंता जाहिर करने वाली कॉल आई थी. पुलिस ने जानकारी के लिए लोगों से अपील करते हुए संदिग्ध का CCTV कैमरा फुटेज जारी किया और कन्फर्म किया कि वे इस अपराध को 'नस्लीय भेदभाव वाला हमला' मान रहे हैं.
एजेंसी के मुताबिक, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के लिए इन्वेस्टिगेशन देख रहे डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट (DS) रोनन टायरर ने रविवार को कहा, "यह एक महिला पर बहुत ही भयानक हमला था और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं."
उन्होंने कहा, "हमारी टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं और हमलावर का प्रोफाइल बना रही हैं, जिससे उसे जल्द से जल्द हिरासत में लिया जा सके. अभी हम कई तरह से जांच कर रहे हैं, लेकिन यह बहुत ज़रूरी है कि जिस किसी ने भी उस वक्त इलाके में किसी आदमी को संदिग्ध हालत में देखा हो, वह हमसे संपर्क करे."
पुलिस ने बताया हमलावर का हुलिया...
हमलावर का हुलिया बताया गया है कि वह गोरा है, 30 साल का है, उसके बाल छोटे हैं और हमले के वक्त उसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे. हालांकि पुलिस ने अभी तक और डिटेल्स कन्फर्म नहीं की हैं, लेकिन लोकल कम्युनिटी ग्रुप्स ने दावा किया है कि पीड़ित एक पंजाबी महिला है और उन्होंने चिंता जताई है क्योंकि यह ताज़ा हमला पास के ओल्डबरी इलाके में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ नस्लीय भेदभाव वाले रेप के कुछ हफ़्ते बाद हुआ है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






