
आसिम मुनीर को कमान मिलते ही असंतोष, PAK आर्मी के दो बड़े अफसरों ने दिया इस्तीफा
AajTak
आसिम मुनीर के पाकिस्तान चीफ बनते ही सेना के अंदर ही बगावत के सुर तेज हो गए हैं. दो बड़े अफसरों ने समय से पहले रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है. उनकी तरफ से दावा हुआ है कि आर्मी चीफ के लिए उनके नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन बाद में सेना प्रमुख किसी और को बना दिया गया.
आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बन गए हैं. उन्होंने कमर बाजवा के बाद इस पद को संभाला है. उनके सामने चुनौतियों का अलग ही पहाड़ है. कई आंतरिक मुद्दों से तो उन्हें जूझना ही है, इसके अलावा आर्मी के अंदर ही पनप रही नाराजगी को भी शांत करना है. असल में पाकिस्तान में हर कोई आसिम मुनीर के आर्मी चीफ बनने से खुश नहीं है.
अब हुआ ये है कि आर्मी चीफ बनने की रेस में दो और नाम आगे चल रहे थे. एक थे लें ज. फैज हमीद और लें ज. अजहर अब्बास. इन दोनों ही नामों को ऑर्मी चीफ के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया था. लेकिन ऐन मौके पर दोनों का ही पत्ता साफ हो गया और ये पद आसिम मुनीर के पास चला गया. इस वजह से अब दोनों फैज हमीद और अजहर अब्बास ने जल्दी रिटायरमेंट का फैसला कर लिया है. हामीद की तरफ से तो हाई कमांड को इस्तीफा भेज भी दिया गया है. कहा जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. यानी कि मुनीर के सेना प्रमुख बनते ही आर्मी में बगावत के सुर उठने लगे हैं.
बड़ी बात ये भी है कि इस प्रकार से इस्तीफा देना कार्यकाल के शुरुआत में ही आसिम मुनीर को काफी सशक्त कर जाएगा. असल में सेना प्रमुख को कई पदों पर बड़े अफसरों को नियुक्त करना होता है. अगर समय से पहले ही कुछ अधिकारी इस्तीफा दे दें, उस स्थिति में आर्मी चीफ नए लोगों की नियुक्ति कर सकता है. यहां भी आसिम मुनीर के पास अब वो मौका आता दिख रहा है.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









