
आसिम मुनीर के बाद अब शहबाज शरीफ ने टू-नेशन थ्योरी का राग अलापा, भारत के साथ संघर्ष पर कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 'अतीत के गौरव' को फिर से जिंदा करने और 'दुश्मन के झूठे घमंड को चकनाचूर करने' के लिए पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की सराहना की और उन्हें 'मजबूत किलेबंद दीवार' बताया.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बंटवारे की बुनियाद रही टू-नेशन थ्योरी का समर्थन किया है. साथ पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरफ से दिए गए पिछले बयानों को दोहराया है. अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में पीएम शहबाज ने भारत के साथ चार दिन तक चले हालिया संघर्ष को पाकिस्तान की 'ऐतिहासिक जीत' बताया है, जिसे इस्लामाबाद ने 'मरका-ए-हक़' करार दिया है. भारत ऐसे दावों को खारिज कर चुका है और दिल्ली का कहना है कि ये ज़मीनी हालात से कोसों दूर हैं.
'संघर्ष ने राष्ट्रीय भावना को जगाया'
पाकिस्तान की आजादी के 78 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर दावा किया कि मरका-ए-हक ने पाकिस्तान की आजादी की पवित्रता को मजबूत किया है और साथ ही एक नई राष्ट्रीय भावना को भी जगाया है.
उन्होंने 'अतीत के गौरव' को फिर से जिंदा करने और 'दुश्मन के झूठे घमंड को चकनाचूर करने' के लिए पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की सराहना की और उन्हें 'मजबूत किलेबंद दीवार' बताया है. शरीफ ने लिखा, 'यह महज एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि टू-नेशन थ्योरी की मान्यता की जीत भी थी, जो हमारी प्रिय मातृभूमि की नींव है.'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK बौखलाया
भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के सामने पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें विफल साबित हुए. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना में 300 किलोमीटर अंदर तक टारगेट करते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








