
आसान नहीं था Sunil Grover का इंडस्ट्री में सफर, 500 रुपये महीना कमाते थे कॉमेडियन
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत में एक बार सुनील ने अपनी स्ट्रगल जर्नी के बारे में खुलकर चीजें बताई थीं. उन्होंने अपनी उस कहानी के बारे में बताया जिसे बहुत कम लोग जानते हैं.
स्टार कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर आज एक जाना-माना नाम हैं. यह किसी परिचय के मोहताज नहीं. सुनील को इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत वक्त और मेहनत लगी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत में एक बार सुनील ने अपनी स्ट्रगल जर्नी के बारे में खुलकर चीजें बताई थीं. उन्होंने अपनी उस कहानी के बारे में बताया जिसे बहुत कम लोग जानते हैं.
सुनील ने कहा, "मैं एक ऐसा इंसान रहा हूं जो मिमिक्री में शुरू से ही अच्छा रहा. एक्टिंग और लोगों को हंसाना मुझे शुरू से पसंद था. मुझे याद है, मैं 12वीं में था, मैंने ड्रामा कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था. चीफ गेस्ट ने मुझे कहा कि मुझे इसमें हिस्सा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि बाकियों के साथ नाइंसाफी हो जाएगी. मैंने थिएटर में अपनी मास्टर्स पूरी की, एक्टिंग के लिए मुंबई शिफ्ट हुआ."

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












