
आलिया भट्ट की फिल्म को राहत, 'जिगरा' शब्द पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
AajTak
याचिकाकर्ता का कहना था कि वो 'जिगरा' नाम से एक ऑनलाइन क्लास चलाता है. ऐसे में फिल्म का नाम ये रखना उसकी क्लास के ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन है. धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोर्ट में मौजूद सीनियर एडवोकेट एएम सिंघवी का कहना था कि ऑनलाइन टीचिंग सेंटर और फिल्म 'जिगरा' में कोई समानता नहीं है.
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'जिगरा' लगातार विवादों में बनी हुई है. अब इसे सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने फिल्म के लिए 'जिगरा' शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग वाली ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है.
याचिकाकर्ता का कहना था कि वो 'जिगरा' नाम से एक ऑनलाइन क्लास चलाता है. ऐसे में फिल्म का नाम ये रखना उसकी क्लास के ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन है. धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोर्ट में मौजूद सीनियर एडवोकेट एएम सिंघवी का कहना था कि ऑनलाइन टीचिंग सेंटर और फिल्म 'जिगरा' में कोई समानता नहीं है. उन्होंने कहा था कि 'जिगरा' एक फिल्म है जबकि ऑनलाइन क्लास एक एजुकेशन फील्ड है.
सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली इस याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इसमें वाणिज्यिक अदालत द्वारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'जिगरा' की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. राजस्थान हाई कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शन की याचिका पर सुनवाई करते हुए वाणिज्यिक अदालत जोधपुर महानगर की ओर से 'जिगरा' फिल्म की रिलीज पर लगाई गई रोक के आदेश पर रोक लगा दी थी.
जानकारी के मुताबिक, जब वकील सिंघवी ने पूछा कि ऐसा कैसे मुमकिन है कि ऑनलाइन क्लास का स्टूडेंट फिल्म 'जिगरा' और जिगरा एजुकेशन में कन्फ्यूज हो सकता है? तो याचिकाकर्ता के वकील ने जवाब दिया कि ऑनलाइन क्लास में कई वीडियो बनाए जाते हैं जिन्हें उनके नाम के साथ लोगों को भेजा जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को तवज्जो देने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब फिल्म रिलीज हो चुकी है.
विवादों में घिरी है आलिया की जिगरा

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











