
आर्यन खान ड्रग्स केस में चार्जशीट के लिए NCB ने कोर्ट से मांगा और 90 दिन का समय
AajTak
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही NIA की SIT ने इस मामले में चार्जशीट दायर करने के लिए कोर्ट से और 90 दिन का समय मांगा है.
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) कर रही है. NCB की एसआईटी ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए और समय मांगा है. एसआईटी ने कोर्ट को बताया है कि मामले की जांच अभी जारी है.
एसआईटी ने मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए कोर्ट से कहा है कि चार्जशीट फाइल करने के लिए और वक्त चाहिए. आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी की एसआईटी ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर चार्जशीट के लिए और 90 दिन का वक्त देने का आग्रह किया है. एनसीबी की ओर से सेशन कोर्ट में ये आवेदन ऐसे समय दिया गया है जब चार्जशीट दायर करने के लिए 180 दिन की समय-सीमा समाप्त होने वाली है.
गौरतलब है कि आर्यन ड्रग्स केस के 180 दिन 2 अप्रैल को पूरे हो जाएंगे. नियमों के मुताबिक 2 अप्रैल तक एनसीबी की एसआईटी को इस मामले में चार्जशीट दायर कर देना चाहिए. एसआईटी ने तय समय समाप्त होने से पहले कोर्ट में आवेदन देकर चार्जशीट दायर करने के लिए और समय दिए जाने की मांग कर दी है.
एनसीबी ने इस मामले में आर्यन खान समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें से 18 आरोपी जमानत पर बाहर हैं जबकि दो विदेशी फिलहाल जेल में बंद हैं. बता दें कि एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी कर ड्रग्स पार्टी का खुलासा किया था. 2 अक्टूबर 2021 को एनसीबी ने क्रूज शिप से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत कुल आठ लोगों को पकड़ा था. आर्यन के पास से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई थी लेकिन उनको कई रातें जेल में बितानी पड़ी थी जिसके बाद जमानत मिल सकी थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







