
'आपने तो मुझे हराने के लिए चंदा दिया था...', जब मोहम्मद यूनुस पर भड़क गए थे ट्रंप
AajTak
अगस्त 2016 में हिलेरी क्लिंटन ने क्लिंटन फाउंडेशन को डोनेशन देने वालों से मुलाकात भी की थी. उसमें मोहम्मद यूनुस भी थे. मोहम्मद यूनुस तब बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक का प्रमुख हुआ करते थे. ये बांग्लादेश में माइक्रो फाइनेंसिंग स्पेशलाइज्ड कम्युनिटी बैंक है.
अमेरिका की सत्ता में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो गई है. रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में 294 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं. मौजूदा उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं.
हालांकि, अभी ये फाइनल नतीजे नहीं हैं, क्योंकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है. लेकिन ये लगभग साफ हो गया है कि जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में कहीं खुशी है तो कहीं गम. ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए भी अच्छा माना जाता है. लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्कों में हलचल पैदा हो गई है. खासकर बांग्लादेश में. बांग्लादेश में अगस्त में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था. शेख हसीना फिलहाल भारत में है. हसीना सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस अब वहां सत्ता संभाल रहे हैं.
माना जा रहा था कि शेख हसीना का तख्तापलट करने के पीछे अमेरिका का हाथ था. माना जाता है कि अमेरिका के दम पर ही मोहम्मद यूनुस भारत को आंख दिखाते थे. लेकिन ट्रंप के आने पर बांग्लादेश और अमेरिका के रिश्ते बहुत अच्छे रहने की उम्मीद नहीं है. मोहम्मद यूनुस की सत्ता को भी जो बाइडेन सरकार से अब तक जो समर्थन मिलता आ रहा था, वो अब नहीं मिलेगा. क्योंकि ट्रंप जब 2016 से 2020 तक राष्ट्रपति थे, तब मोहम्मद यूनुस से उनके संबंध इतने अच्छे नहीं थे.
जब यूनुस पर भड़क गए थे ट्रंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 में जब ट्रंप ने राष्ट्रपति संभाला था तो व्हाइट हाउस में बांग्लादेश के एक डेलिगेशन ने उनसे मुलाकात की थी. उस डेलिगेशन से ट्रंप ने मोहम्मद यूनुस के बारे में सवाल पूछते हुए कहा था, 'वो ढाका का माइक्रो फाइनेंसर कहां है?'

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








