
आतंक की दहशत, कॉलर कांड से नोटकांड तक... पुरानी संसद की वो तस्वीरें जो नए भवन में ना हीं दिखें तो अच्छा!
AajTak
पुराना संसद भवन अब इतिहास बन जाएगा. मंगलवार से नए संसद भवन में सदन की कार्यवाही चलेगी. पुराने संसद भवन से कई सारी अच्छी यादें जुड़ी हैं तो कुछ बुरी यादें भी हैं. कभी संसद पर आतंकी हमला हुआ तो कभी संसद सदस्यों ने ही लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले काम किए. जानते हैं वो वाकये जब संसद में हुई शर्मसार घटनाएं.
संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है. सत्र का पहला दिन पुराने संसद भवन में हो रहा है. अब मंगलवार से सदन की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कल गणेश चतुर्थी पर हम नई संसद में जाएंगे. संसद का ये सत्र भले ही छोटा हो, लेकिन इसका दायरा ऐतिहासिक है.'
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि आज के बाद से संसद की कार्यवाही नए भवन से संचालित होगी. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 75 सालों में यहां देशहित में सामूहिकता से निर्णय लिए गए.
लेकिन इस संसद में पिछले 75 सालों में कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं हैं, जिन्होंने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया. इसी संसद में कभी बिल फाड़े गए तो कभी नोटों की गड्डियां उड़ाई गईं. कभी सभापति पर कागज के टुकड़े फेंके गए तो कभी मिर्ची का स्प्रे किया. जानते हैं पुराने संसद भवन में हुई कुछ ऐसी ही शर्मनाक घटनाओं के बारे में और उम्मीद करते हैं कि नए संसद भवन में ये सब देखने को न मिले.
11 अगस्त 2021: रूल बुक फाड़ दी, मार्शल बुलाने पड़े
अगस्त 2021 में हुए संसद के मॉनसून सत्र में जमकर बवाल हुआ था. मोदी सरकार के सात साल में ये पहली बार था जब किसी सत्र में इतना हंगामा हुआ था. हंगामा इतना बढ़ गया था कि राज्यसभा के अंदर मार्शलों को बुलाना पड़ा. इसके बाद 11 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











