
आतंक का पनाहगाह फिर खड़ा करेगा PAK, पहली बार सैयदना बिलाल कैंप की तबाही देखने पहुंचा मंत्री
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के 6 महीने गुजरने के बाद पहली बार पाकिस्तान का एक केंद्रीय मंत्री उस टेरर कैंप के दौरे पर पहुंचा है जिसे भारत ने 7 मई को ध्वस्त कर दिया था. पाकिस्तान ने आतंकियों के इस पनाहगाह को फिर से बनाने की घोषणा की है.
ऑपरेशन सिंदूर को हुए आधा साल गुजर गया है. अब पाकिस्तान ने भारत के जवाबी हमले में चूर-चूर हो चुके आतंकी ठिकाने 'मरकज सैयदना बिलाल' को फिर से बनाने की घोषणा की है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद के शावाली रोड पर स्थित 'मरकज सैयदना बिलाल' पहुंचे पाकिस्तान के संघीय मंत्री और उनके कथित कश्मीर कमेटी के अध्यक्ष राणा मुहम्मद कासिम नून ने 6 महीने बाद इंडियन स्ट्राइक में हुए नुकसान का जायजा लिया.
यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री का एक तबाह आतंकी कैंप का खुला दौरा है. आज तक/इंडिया टुडे को पाकिस्तानी मंत्री के दौरे की तस्वीरें मिली हैं. कासिम नून के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पीएमएल-एन के स्थानीय नेता भी शामिल थे.
मरकज सैयदना बिलाल पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री कासिम नून ने घोषणा की कि शहबाज शरीफ सरकार जल्द ही जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को फिर से बनाएगी. सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंदर ही यहां पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो सकता है.
सैयदना बिलाल टेरर कैंप अपने आतंकी मोहम्मद हसन खान का ऑपरेशनल बेस था. ये वही सैयदना बिलाल कैंप है जो 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले में मारा गया था. मोहम्मद हसन खान पाक अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा है. असगर खान इस बेस कैंप से अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. इस दौरान उसके साथ जैश का आतंकी आशिक नेगरू भी साथ थी. आशिक नेगरू 2019 पुलवामा आतंकी हमले से जुड़ा है.
खुफिया सूत्रों ने आज तक/इंडिया टुडे को बताया कि यह कदम अक्टूबर में एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर आने के बाद पाकिस्तान की टेरर को सपोर्ट करने की साजिशों को दर्शाता है.
इस दौरे में पाकिस्तान के मंत्री कासिम नून ने खूब प्रोपगैंडाबाजी की. उन्होंने भारत के स्ट्राइक में ध्वस्त हुए इस कैंप को मजहबी और शैक्षणिक संस्थान के रूप में पेश किया गया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








