
आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, सरहद पार बैठकर चलाता है भारत विरोधी एजेंडा
AajTak
आतंकी करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है. वो कुछ समय पहले पाकिस्तान भाग गया था और तब से पाकिस्तान में ही मौजूद है. करणवीर सिंह को बब्बर खालसा के सीनियर आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का राइट हैंड बताया जाता है.
कुख्यात आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आतंकवादी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. करणवीर सिंह एक ऐसा आतंकी है, जिसके खिलाफ भारत में कई संगीन मामले दर्ज हैं. इस वक्त वो सरहद पार बैठकर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है. लेकिन वो कुछ समय पहले पाकिस्तान भाग गया था और तब से पाकिस्तान में ही मौजूद है. करणवीर सिंह को बब्बर खालसा के सीनियर आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का राइट हैंड बताया जाता है.
खालिस्तानी वाधवा सिंह और रिंदा भी भारत से फरार होकर पाकिस्तान में पनाह लिए हुए हैं. वे दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के साथ मिलकर भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं. करणवीर सिंह भारत से फरार होकर ही पाकिस्तान में जाकर छुप गया है.
आतंकवादी करणवीर सिंह के खिलाफ हत्या, एक्सप्लोसिव एक्ट, टेरर फंडिंग, आतंकी साजिश और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं.
क्या है बब्बर खालसा? बब्बर खालसा इंटरनेशनल को ही बब्बर खालसा के नाम से जाना जाता है, जो खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी संगठन है. भारत और ब्रिटिश सरकार ने अलग सिख स्टेट की मांग करने वाले इस आतंकी संगठन को प्रतिबंधित कर रखा है. इस आतंकी संगठन ने पंजाब में विद्रोह और आतंक फैलाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. अलग खालिस्तान की मांग को लेकर बब्बर खालसा इंटरनेशनल की स्थापना साल 1978 में हुई थी.
साल 1980 के दशक यह आतंकी संगठन पंजाब में काफी सक्रिय था. जिसके चलते कई लोगों की जान गई. लेकिन 1990 के दशक में इस संगठन से जुड़े कई आतंकी पुलिस के साथ मुठभेड़ों में मारे गए. तभी से इस संगठन का प्रभाव घटने लगा था. बब्बर खालसा इंटरनेशनल को कनाडा, जर्मनी, भारत और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में एक आतंकवादी संगठन के जाना जाता है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








