'आतंकियों को पालना... ये कोई सीक्रेट नहीं', पाकिस्तान के डर्टी सीक्रेट पर बिलावल भुट्टो का कुबूलनामा
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अमेरिका के लिए डर्टी वर्क (Dirty Work) करने वाले बयान पर अभी विवाद थमा ही नहीं था. बिलावल भुट्टो ने भी वही राग अलापते हुए स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान का इतिहास आतंक से भरा हुआ रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने स्काई न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा कि जहां तक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान का साल है. मुझे नहीं लगता कि यह कोई सीक्रेट है कि पाकिस्तान का इतिहास रहा है. इससे पाकिस्तान को नुकसान हुआ है. हमने हर बार कट्टरपंथ को झेला है. लेकिन इससे हमें नुकसान हुआ है तो हमने इससे सबक भी लिया है. इस समस्या को सुलझाने में हमने अंदरूनी सुधार भी किए हैं.
भुट्टों ने कहा कि जहां तक पाकिस्तान के इतिहास का सवाल है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. इससे पहले गुरुवार को मीरपुर खास में एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और इस्लाम शांतिपूर्ण धर्म है. हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन अगर कोई हमारे सिंधु पर हमला करेगा तो उन्हें भी युद्ध के लिए तैयार हो जाना चाहिए. हम युद्ध के ढोल नहीं पीटते लेकिन अगर हमें उकसाया गया तो पाकिस्तान की दहाड़ से आप बहरे हो जाओगे.
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं.
भारत के साथ ऑल आउट वॉर की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा खत्म हो चुका है. ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर का अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि अब ये आतंकी संगठन खत्म हो चुका है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.