
आज का दिन: केशव प्रसाद मौर्य की हार पार्टी के भीतर उन्हें कितना नुकसान पहुंचाएगी?
AajTak
यूपी समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं. उत्तर प्रदेश, जनसंख्या के लिहाज़ से देश का सबसे बड़ा सूबा. यहां 37 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई सरकार दोबारा सत्ता में आई है. लेकिन जब दिल्ली में जब पीएम का भाषण चल रहा था उसी दौरान यूपी की सिराथू सीट पर बवाल हो रहा था.
उत्तर प्रदेश, जनसंख्या के लिहाज़ से देश का सबसे बड़ा सूबा. यहां 37 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई सरकार दोबारा सत्ता में आई है. बीजेपी ने यहां 273 सीटें जीती हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर अपने कार्यकर्ताओं, अपने सहयोगी दलों का धन्यवाद दिया और फिर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आकर आभार जताया.
दिल्ली में जब पीएम का भाषण चल रहा था उसी दौरान यूपी की सिराथू सीट पर बवाल हो रहा था. पुलिस पर बीजेपी समर्थक पत्थर फेंक रहे थे, काउंटिंग रुकवा दी गई थी, ईवीएम में गड़बड़ी की बात जो दो दिन पहले सपा कर रही थी वही बात सिराथू में बीजेपी ने शुरू कर दी . दरअसल, सिराथू सीट से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य खड़े थे, जिन्हें ओबीसी लीडर के रूप में पार्टी पेश भी करती है. सामने समाजवादी पार्टी की टिकट से पल्लवी पटेल खड़ी थी जो अनुप्रिया पटेल की बहन हैं. वही अनुप्रिया पटेल जिनकी पार्टी, अपना दल सोनेलाल, बीजेपी के साथ गठबंधन में है. काउंटिंग को लेकर खूब बवाल हुआ लिहाज़ा घंटों तक रुकी काउंटिंग देर रात में जाकर पूरी हुई और केशव प्रसाद मौर्य सात हज़ार से ज्यादा वोट से हार गए. इस दौरान हंगामा होने के बाद खुद पल्लवी पटेल काउंटिंग सेंटर पर पहुंची. गौर करने वाली बात ये है कि सिराथू केशव मौर्य का गृह जनपद है, वो 2012 में यहां से सांसद तक रह चुके हैं. लेकिन इस मर्तबा जब पार्टी दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रही तो वहीं केशव मौर्य चुनाव हार गए. तो अब यहां से केशव प्रसाद मौर्य का भविष्य क्या दिख रहा है, क्या वही रूतबा जो पार्टी में उनका सालों से रहा है वो बना रहेगा या ये हार उस रुतबे पर बट्टा लगा देगी?
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सेना तो जीत गई लेकिन सेनापति की झोली में हार आई. प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से करीब सात हजार वोट से कांग्रेस के भुवन कापड़ी से हार गए. धामी की इस हार की कई वजहें मानी जा रही हैं. जिनमें किसान आंदोलन, जातीय समीकरणों का फ़ेल होना, नामांकन के बाद खटीमा से उनकी दूरी... सिर्फ चार बार ही आए और दूसरी विधानसभाओं में ज़्यादा वक्त देना जैसे कुछ चीज़ें शामिल हैं. बीजेपी की इस जीत के बाद उत्तराखंड में ये पहली बार होगा जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी.. लेकिन सवाल पुष्कर सिंह धामी को लेकर है ... क्या पार्टी उनको सीएम बनाए रखेगी? क्योंकि अगर हटाया तो एक इल्ज़ाम ये है कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से विकास योजनाएं रुक जाती हैं और बनाए रखा तो पार्टी के अंदर हारे हुए सीएम के खिलाफ आवाज़ें उठ सकती हैं. तो अब यहां से पुष्कर सिंह धामी का भविष्य क्या है? और पार्टी पुष्कर सिंह धामी को हटा देती है सीएम कि कुर्सी से तो वो कौन कौन से नाम हैं जो पुष्कर सिंह की जगह ले सकते हैं?
उत्तर भारत की राजनीति के शोर में पूर्वोत्तर की राजनीति अक्सर दब जाती है. आप मणिपुर, असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड जैसे राज्यों पर राजनीतिक पंडितों की चर्चा बहुत कम ही देखते सुनते होंगे. और कल जिन राज्यों के परिणाम आए, उसमें एक राज्य पूर्वोत्तर का भी था. मणिपुर. जहां भाजपा 60 में से 32 सीटें लेकर सत्ता में लौटी और पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करती दिखी. वहीं कांग्रेस जो पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी थी वो इस बार सिर्फ़ 5 सीटों पर सिमट गई. लिहाज़ा कांग्रेस के ढलान को लेकर वापस से बातें शुरू हो गई हैं. मगर इन्हीं सब के बीच एक और बहस शुरू हुई है, मणिपुर के सीएम को लेकर. कि प्रदेश का सीएम कौन होगा? वो इसलिए, क्योंकि पार्टी ने बीरेन सिंह, जो राज्य के मुख्यमंत्री रहे पिछले पांच साल उनको सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया.
बीरेन सिंह को सीएम फेस ना बनाने की वजह उनके कार्यकाल में पार्टी में पनपे असंतुलन को बताया जाता है. बीजेपी को पिछले विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिला नहीं था, तो नेशनल पीपुल्स पार्टी और टीएमसी से हाथ मिलाकर वो सत्ता तक पहुंची, लेकिन मैनेजमेंट की कमी दिखी. लिहाज़ा 2020 में पार्टी सत्ता से लगभग बाहर ही हो चुकी थी जब नेशनल पीपुल्स पार्टी और टीएमसी के विधायक ने इस्तीफा दे दिया. यही कारण था कि बीरेन सिंह के नेतृत्व पे सवाल उठाए गए. मगर इन बातों को ग़लत साबित करते बीजेपी सत्ता में आई और पूर्ण बहुमत से आई. तो अब ये सवाल उठने लगा हैं कि क्या पार्टी सीएम की कुर्सी के लिए कोई नया चेहरा तलाश रही है या अब बीरेन सिंह ही मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं? इन ख़बरों पर विस्तार से चर्चा के अलावा ताज़ा हेडलाइंस, देश-विदेश के अख़बारों से सुर्खियां, आज के इतिहास की अहमियत सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






