
आज काशी, कल नालंदा... PM मोदी के दौरे के लिए वाराणसी के घाट से लेकर नालंदा के ऐतिहासिक धरोहर तक जमकर हो रही तैयारियां, देखें Video
AajTak
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं. पीएम मोदी के आगमन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. पीएम का वाराणसी शहर पहुंचने पर पूरे रास्ते ढोल, नगाड़ों और पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा. वह मां गंगा का आशीर्वाद लेने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा कई लिहाज से महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इस दौरान वह किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने जा रहे हैं.
इस दौरान का ये दौरा बहुत अहम है क्योंकि वह वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसद चुने जाने के बाद काशी की जनता का धन्यवाद करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा एक तरह से देश के किसानों को समर्पित रहने वाला है.
क्या है पीएम मोदी का वाराणसी शेड्यूल?
पीएम सबसे पहले वाराणसी के के मेहंदीगंज गांव में एक बड़े किसान संवाद सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में पचास हजार किसानों के जुटने की उम्मीद है. इसके साथ ही किसान सम्मान निधि योजना की 20 हजार करोड़ रुपये की किस्त भी जारी करेंगे.
पीएम मोदी इसके बाद वाराणसी शहर जाएंगे. इसके लिए घाटों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है. इस दौरान पूरे रास्ते काशीवासी ढोल, नगाड़ों और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत करेंगे. पीएम मोदी मां गंगा का आशीर्वाद लेने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शिरकत करेंगे और गंगा पूजन करेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए विश्वनाथ धाम भी जाएंगे. वह विश्वनाथ मंदिर से सीधे पीएम रात्रि विश्राम के लिए बनारस लोकोमोटिव के गेस्ट हाउस में रुकेंगे और फिर अगले दिन सुबह रवाना हो जाएंगे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






