
आजतक की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ रॉकेट हमला! देखें सुपर एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध तेज हो चुका है. कई इलाकों में भारी बमबारी का दौर जारी है. जमीन पर स्थिति बद से बदतर की ओर जाती दिख रही है. अमेरिका जैसे बड़े देश रूस पर पाबंदियां जरूर लगा रहे हैं, लेकिन फिर भी हमले नहीं थम रहे हैं. रूस की मीडिया के मुताबिक क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव से रूसी सेना का पीछे हटना गुडविल जेस्चर है. रूस ने दावा किया है कि वह बातचीत के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि गंभीरता से इस मुद्दे पर चर्चा हो सके. ताबड़तोड़ हमलों और जोखिम के बीच आजतक लगातार रिपोर्टिंग कर रहा है और आप तक हर खबर पहुंचा रहा है. दोनेत्स्क में आजतक की रिपोर्टिंग के दौरान एक रॉकेट हमला हुआ, जहां संवाददाता गीता मोहन मौजूद थीं. देखें सुपर एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









