
आगरा के बाद बिहार के गया में कोरोना की एंट्री, विदेश से आए 4 लोग कोविड पॉजिटिव
AajTak
बिहार के गया में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं. गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं. इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से लौटे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा ही था कि अब बिहार के गया में चार संक्रमित मिले हैं. गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं. इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. इन चारों पर्यटकों के संपर्क में आये लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है.
गौरतलब है कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार होने वाला है. इस सेमिनार में दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे. सेमिनार में विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु आ रहे हैं. इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है. इसी टेस्ट के दौरान चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.
गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है.
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि म्यांमार से आया एक विदेश पर्यटक भी कोरोना संक्रमित मिला है, जो गया से पटना जाकर दिल्ली रवाना हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन जरूर करें.
(रिपोर्ट- पंकज कुमार)

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







