
'आखिरी बॉल तक पाकिस्तान के लिए लड़ूंगा'...सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान ने कही ये बात
AajTak
इमरान खान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट और पार्टी की बैठक बुलाई है. शाम को वे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इमरान खान ने कहा, मेरा देश को संदेश है कि मैं पाकिस्तान के लिए आखिरी बॉल तक लडूंगा.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को देश को संबोधित करेंगे. इमरान ने बताया कि वे कल कैबिनेट की बैठक करेंगे. साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पीटीआई की बैठक भी बुलाई है. इमरान ने कहा कि वे पाकिस्तान के लिए आखिरी बॉल तक लड़ेंगे.
दरअसल, इमरान खान को गुरुवार को बड़ा झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के फैसले को बदल दिया. साथ ही कोर्ट ने 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के लिए कहा है. कोर्ट ने इमरान खान की सिफारिश पर संसद को भंग करने के राष्ट्रपति के फैसले को भी गलत करार दिया.
इमरान खान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कैबिनेट और पार्टी की बैठक बुलाई है. शाम को वे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इमरान खान ने कहा, मेरा देश को संदेश है कि मैं पाकिस्तान के लिए आखिरी बॉल तक लडूंगा.
इमरान से पाकिस्तान को मिला छुटकारा- नवाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा, ''मैं पाकिस्तानी कौम को मुबारकबाद देना चाहूंगा. पाकिस्तानी कौम को ऐसे शख्स से निजात मिली है, जिसने पाकिस्तान को बिल्कुल बर्बाद कर किया और जनता को भूखे मारा तथा कंगाल कर दिया है. आज का दिन पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा दिन है.''
क्या है मामला? दरअसल, इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने इसे आर्टिकल 5 के तहत खारिज कर दिया था. इसके बाद इमरान खान ने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की थी. राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी थी. इसके बाद राष्ट्रपति ने पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार बनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी. लेकिन अब कोर्ट ने इमरान खान को झटका देते हुए उन्हें पीएम पद पर बहाल करने का आदेश दिया है. साथ ही 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के लिए कहा है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






