
आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते युवक को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथ पकड़ा, जांच में बड़े नेटवर्क के सुराग
AajTak
मुंबई में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे मुकाबले पर सट्टा लगा रहा था. उसके पास से मोबाइल, सट्टेबाजी से जुड़े स्क्रीनशॉट और वेबसाइट की डिटेल्स बरामद की गई हैं. पुलिस को आशंका है कि यह बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार की रात आईपीएल मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान माणिकचंद कृपाशंकर मौर्य के रूप में हुई है, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा था.
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-11 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि माणिकचंद मौर्य नाम का आरोपी आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में शामिल है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया. वह सट्टेबाजी के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहा था.
पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टेबाजी में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन को जब्त किया है. मोबाइल की जांच में कई ऐसे स्क्रीनशॉट मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह सक्रिय रूप से सट्टेबाजी में शामिल था. इस दौरान की गई पूछताछ में माणिकचंद ने अफसरों के सामने स्वीकार किया कि उसे वेबसाइट का यूजर आईडी और पासवर्ड एक अन्य देव सिंह नाम के व्यक्ति से मिला था.
यह भी पढ़ें: जयपुर: सट्टा संचालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार आरोपियों की निकाली परेड
क्राइम ब्रांच को शक है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का हिस्सा हो सकता है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देव सिंह कौन है, और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सट्टेबाजी के लिए कौन-कौन सी अन्य वेबसाइटों और ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी के जरिए उन्हें एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का सुराग मिला है, और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान इस तरह की गतिविधियां काफी आम हो गई हैं, जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







