
आंखों पर लगे चश्मे को हटाना है तो रोज खाएं ये 3 चीजें, नजर होगी तेज
AajTak
हर किसी का एवरेज स्क्रीन टाइम (Screen Time) बढ़ता जा रहा है. यह समस्या बच्चों में तो और ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे आजकल पढ़ाई हो या एंटरटेमेंट, हर चीज के लिए बस मोबाइल पर निर्भर रहते हैं. इन्हीं वजहों से छोटी उम्र के बच्चों में भी आंखों (Eyes) से जुड़ी समस्याएं आम हो गई है. इसलिए आंखों की सेहत का ख्याल रखना हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं.
आंखें हमारे शरीर का सबसे खास और कोमल अंग होती हैं जिनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है. आजकल के दौर में हर कोई हमेशा कंप्यूटर, मोबाइल और लैपटॉप पर नजरें गढ़ाए रहता है जिसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है. हर किसी का एवरेज स्क्रीन टाइम (Screen Time) बढ़ता जा रहा है. यह समस्या बच्चों में तो और ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि छोटे-छोटे बच्चे आजकल पढ़ाई हो या एंटरटेमेंट, हर चीज के लिए बस मोबाइल पर निर्भर रहते हैं. इन्हीं वजहों से छोटी उम्र के बच्चों में भी आंखों (Eyes) से जुड़ी समस्याएं आम हो गई है. इसलिए आंखों की सेहत का ख्याल रखना हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां पालक, मेथी, बथुआ, सरसों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके अलावा इनमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन भी पाया जाता है. इन प्लांट बेस्ड विटामिन ए के सेवन से मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी उम्र से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है.
अंडे
अंडे अपनी प्रचुर मात्रा में ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और जिंक सामग्री के कारण आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जो एक एंटीऑक्सिडेंट हैं और रेटिना की रक्षा करता है. यह उम्र से संबंधित आंखों की दिक्कतों को दूर रखता है.
बीन्स और फलियां छोले, चना, राजमा, दालें, अलसी, तरबूज-खरबूजे के बीज जैसे बीज और फलियां इन सभी में जिंक की मात्रा अधिक होती है. यह अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ मिलने पर उम्र की वजह से होने वाली मैक्युलर डिजनरेशन (एएमडी) की प्रगति को धीमा करने में मदद कर सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











