
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की दो टूक- मदरसे में देश विरोधी गतिविधियां हुईं तो ढहा देंगे
AajTak
असम के बोंगाईगांव जिले के एक मदरसे को कथित तौर पर जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में ढहा दिया गया था. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने इस पर कहा है कि अगर हमें ऐसी कोई जानकारी मिलेगी कि मदरसों की आड़ में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्हें ढहाया जाएगा.
असम में एक मदरसे को ढहाए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है. एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल फिलहाल सरकार को घेर रहे हैं. इस बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अगर मदरसे में देश विरोधी गतिविधियां हुईं तो उनको ढहा दिया जाएगा. यह राजनीतिक बयानबाजी बोंगाईगांव जिले में मदरसे को गिराए जाने के बाद तेज हुई है. इस मदरसे पर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. इसको प्रशासन ने बुधवार को गिरा दिया. मदरसे पर यह कार्रवाई भवन नियमों का उल्लंघन करने पर हुई थी.
सीएम के बयान से पहले बदरुद्दीन अजमल ने असम सरकार पर बेहद संगीन आरोप लगाया. बदरुद्दीन अजमल का कहना है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम में ठीक वही तरीका अपना रहे हैं, जो योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में कर चुके हैं. असम सरकार पर मदरसों से छात्रों को निष्कासित करने का आरोप है. अजमल ने जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद 31 अगस्त को दो मदरसों से छात्रों को निष्कासित करने की निंदा की.
इस संबंध में अजमल की अगुवाई में एआईयूडीएफ का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा. इस दौरान मदरसों को ढहाए जाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा.
'2024 में वोट पाने के लिए मदरसों पर हमले बढ़ रहे'
एआईयूडीएफ अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल का कहना है कि मुस्लिमों व मदरसों पर हमले इसलिए बढ़ गए हैं, क्योंकि भाजपा 2024 के चुनाव में उन्हें डरा कर वोट लेना चाहती है और सत्ता में बनी रहना चाहती है.
अजमल का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मुस्लिमों और मदरसों पर हमले बढ़ गए हैं. भाजपा को 2024 में सत्ता में बने रहने के लिए मुस्लिमों के वोटों की जरूरत है. मुस्लिमों पर उनके हमले बढ़ रहे हैं ताकि डरे हुए मुस्लिम उन्हें वोट कर सकें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










