
अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मीटिंग रही सकारात्मक, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- NATO और जेलेंस्की से जल्द करेंगे संवाद
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक खत्म हो गई है. दोनों नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता कर इस बैठक को सकारात्मक बताया है. ट्रंप ने कहा कि अभी कुछ विषयों पर सहमति नहीं बनी है. वहीं पुतिन ने अलास्का में बैठक आयोजित करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया.
अलास्का में यूक्रेन संघर्ष के संभावित समाधान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देश के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए. यह बैठक 2 घंटे 45 मिनट तक चली. बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता की. इस दौरान दोनों ने बैठक को सकारात्मक बताया है.
एंकरेज शहर स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे से पुतिन ट्रंप की गाड़ी 'द बीस्ट' में बैठक साथ समिट स्थल तक पहुंचे. दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई. इस दौरान अमेरिका ने शक्ति प्रदर्शन किया. सैन्य अड्डे के आसमान में अमेरिका के फाइटर जेट्स उड़ते नजर आए.
प्रेस वार्ता के दौरान पुतिन और ट्रंप ने क्या कहा?
व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को सात सालों बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रेस वार्ता की है. अमूमन जब अमेरिका मेजबानी करता है तो वहां के राष्ट्रपति पहले प्रेस को संबोधित करते हैं. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ. इस बार पुतिन ने पहले पत्रकारों को संबोधित किया.
व्लादिमीर पुतिन ने प्रेस वार्ता के शुरुआत में कहा कि अमेरिका और रूस भले ही महासागरों से अलग हैं, फिर भी बहुत करीबी पड़ोसी हैं. जब मैंने ट्रंप से हाथ मिलाया तो मैंने कहा, 'नमस्ते पड़ोसी'.
उन्होंने इसके बाद अलास्का इतिहास दिलाते हुए कहा कि अलास्का में मौजूद रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च दोनों देशों के बीच रिश्ते को फिर से मजबूत करने में मदद कर सकता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








