
अमेरिकी सेना ने मार गिराए ISIS सरगना बिलाल समेत 10 आतंकी
AajTak
अमेरिकी सेना ने एक अभियान के तहत उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक सीनियर लीडर बिलाल अल-सुदानी के साथ उसके दस सहयोगियों को मार गिराया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है.
अमेरिकी सेना ने एक अभियान के तहत उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक सीनियर लीडर बिलाल अल-सुदानी समेत उसके दस सहयोगियों को मार गिराया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को सोमालिया के एक इलाके में हेलीकॉप्टर हमले में इस्लामिक स्टेट के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया गया. जिसकी पहचान बिलाल अल-सुदानी के रूप में हुई. इस हमले में कोई नागरिक घायल या मरा नहीं है. इसके अलावा कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है.
बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बिलाल अल-सुदानी ने पूरे अफ्रीका और महाद्वीप के साथ ISIS के विस्तार और अन्य गतिविधियों को अंजाम की योजना बना रहा था. अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में एक अभियान चलाया, जिसमें सुदानी के साथ उसके सहयोगी भी मारे गए. इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर माना जा रहा है.
रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने एक बयान में पुष्टि की कि अल-सुदानी मारा गया. उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रपति के आदेश पर, अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में एक अभियान चलाया, जिसमे ISIS के कई सदस्य मारे गए. ऑस्टिन ने कहा कि इस अभियान में लगे हमारे खुफिया एजेंसी और अन्य नेटवर्क के काम-काज से खुश हैं, जिन्होंने आतंकी सरगना को मारकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना अल-सुदानी को पकड़ने के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी ओर से जवाबी हमले के बाद उसे मार गिराया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











